Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 1:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»नागरिकता कानून के खिलाफ लेफ्ट का भारत बंद, बिहार में रोकी ट्रेन, यूपी में धारा 144 लागू
    देश

    नागरिकता कानून के खिलाफ लेफ्ट का भारत बंद, बिहार में रोकी ट्रेन, यूपी में धारा 144 लागू

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । नागरिकता कानून के खिलाफ सभी वामदल और मुस्लिम संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। यूपी-बिहार से लेकर बंगलूरू में असर देखने को मिल रहा है। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है। जिसको देखते हुए धारा 144 लागू की गई है।
    संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली के सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रूकेगी।’ इसमें बताया गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका स्टेशनों के द्वार भी बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रूकेगी।
    नागरिकता कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में गुरुवार को अब तक ताजा हिंसक घटना दर्ज नहीं हुई है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। हालांकि इस कानून का समर्थन करने वाले और विरोध करने वालों के बीच छिटपुट घटनाएं बुधवार को दर्ज हुई थीं। वहीं वामपंथी पार्टियां इस नए कानून के खिलाफ रामलीला मैदान से लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज तक मार्च निकालेंगी। वहीं बुद्धिजीवी वर्ग रामलीला मैदान से हॉग मार्केट तक मार्च निकालने वाले हैं।
    कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा अन्य पार्टियों ने मुंबई में एक मोर्चा बनाया है जो संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन करेगा। मोर्चे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टियों ने मिल कर ‘हम भारत के लोग’ नाम का एक मोर्चा गठित किया है जो यहां अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन करेगा।
    नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर लेफ्ट पार्टियों और मुस्लिम संगठनों का बंगलूरू में बंद का आयोजन किया गया है। इसको देखते हुए टाउन हॉल क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बंगलूरू ग्रामीण सहित पूरी राजधानी में सुबह छह बजे से अगले तीन दिनों के लिए धारा 144 को लागू कर दिया गया है।
    बिहार के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन’ (एआईएसएफ) के सदस्यों ने नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में ट्रेन रोक दी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लाल किले पर जुटे प्रदर्शनकारी, भारी फोर्स तैनात, 15 मेट्रो स्टेशन बंद
    Next Article महिला उत्पीड़न मामलों में रांची सबसे आगे, जामताड़ा व सिमडेगा सबसे पीछे

    Related Posts

    देश

    असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें तारीख…

    September 10, 2025
    देश

    राष्ट्रपति ट्रंप बोले – पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, जल्द होगी बात

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 मिले वोट

    September 9, 2025
    Latest Posts

    घर में घुस कर गृहस्वामी को दिखाया छुरा और फिर…

    September 10, 2025

    असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें तारीख…

    September 10, 2025

    झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की तबीयत बिगड़ी, ऑपरेशन की सलाह

    September 10, 2025

    स्कूटी सवार बदमाश का पर्स छीनने का प्रयास, मां-बेटे घायल

    September 10, 2025

    बोकारो में मा’रपीट का वीडियो वायरल, तीन बदमाश गिरफ्तार

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.