Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने कहा, शादी करने और बच्चे होने के बाद वापसी आसान नहीं है
    खेल-सिनेमा

    महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने कहा, शादी करने और बच्चे होने के बाद वापसी आसान नहीं है

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैंपियन और ओलम्पिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने कहा है कि शादी करने और बच्चे पैदा करने के बाद वापसी करना आसान नहीं होता लेकिन उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि वह इसके बाद भी अपनी जिंदगी में सफलता हासिल करने में कामयाब रहीं।

    विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे सफल मुक्केबाज मैरीकॉम ने सोमवार को एजेंडा आजतक में अपने करियर के संघर्ष पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह वह इस मुकाम तक पहुंचीं।

    मैरीकॉम ने कहा कि उन्हें बहुत सी बाधाओं और नकारात्मक आलोचनाओं से उबरना पड़ा और विशेषकर उन्हें उनकी शादी के बाद सफलता मिली। मैरीकॉम ने 2005 में शादी की और 2007 में जुड़वां बेटों की मां बन गई। 2013 में मैरी ने अपने तीसरे बेटे को जन्म दिया, लेकिन वह मुक्केबाजी में फिर उतरीं और आलोचकों को गलत साबित किया।

    मैरी ने 2012 ओलंपिक में 51 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। 36 साल की उम्र में मैरी अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक में एक बार फिर उतरकर देश के लिए पदक जीतने को तैयार हैं।

    उन्होंने कहा, “लोग सोचते थे कि मैं केवल तभी जीत सकती हूं जब मैं शादीशुदा नहीं थी, लेकिन शादी करने और बच्चे होने के बाद मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। आप जानते थे कि मणिपुर में हालात काफी कठिन हैं। जब मैं भोपाल आयी तो हालात तनावपूर्ण थे। मैं अपने बच्चे के लिए लैक्टोजन भी नहीं बना पा रही थी। शादी करने और बच्चे पैदा करने के बाद वापसी करना आसान नहीं है। भगवान ने मुझे इतना खास बनाया है और मैं टोक्यो में देश के लिए हर हाल में स्वर्ण पदक जीतूंगी।”

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाजा में पहली बार दस दिवसीय आइस हॉकी का प्रशिक्षण शिविर 20 दिसंबर से
    Next Article आज 17 दिसंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.