Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»वैधृति योग में होगी शारदीय नवरात्रि की घट स्थापना, जानें क्या है शुभ मुहूर्त
    ट्रेंडिंग

    वैधृति योग में होगी शारदीय नवरात्रि की घट स्थापना, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2023Updated:October 15, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक

    15 अक्टूबर को माता का आगमन हाथी पर हो रहा है. माता का आगमन बहुत ही शुभ है. यह वर्षा और कृषि के लिए बहुत ही उत्तम है. वही 23 अक्टूबर को माता का गमन भैसा पर हो रहा है. माता का गमन को शुभ नही माना गया है. 23 को श्रवण नक्षत्र होने से इसी दिन माता का गमन होगा.

    नौ दिनों का होगा नवरात्र

    इस नवरात्रि मां का आगमन हाथी पर होगा और गमन भैसा पर

    15 अक्टूबर रविवार को होगी प्रतिपदा और कलश स्थापना

    शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे. गुरौ शुक्रे दोलायां बुधे नौका प्रकीर्तिता॥

    इस श्लोक का अर्थ है कि रविवार और सोमवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर आती हैं. शनि और मंगलवार को कलश स्थापना होने पर माता घोड़े पर आती हैं.

    माता की सवारी और उनके संकेत

    देवी पुराण के अनुसार यदि नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू होती हैं तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है, जो अधिक वर्षा के संकेत देता है. मंगलवार और शनिवार से नवरात्रि की शुरुआत होने पर मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं, जो सत्ता परिवर्तन का संकेत देता है. गुरुवार या शुक्रवार से नवरात्रि शुरू होने पर मां दुर्गा डोली में बैठकर आती हैं, जो रक्तपात, तांडव, जन-धन हानि का संकेत देता है.  बुधवार के दिन से नवरात्रि की शुरुआत शुभ मानी जाती है, इसमें मां नाव पर सवार होकर आती हैं.

    मां दुर्गा के प्रस्थान की सवारी और उनके संकेत

    नवरात्रि का समापन रविवार और सोमवार के दिन हो तो मां दुर्गा भैंसे पर सवार होकर जाती हैं. यह सवारी देश में शोक और रोग बढ़ाती है. शनिवार और मंगलवार को नवरात्रि का समापन हो तो मां जगदंबे मुर्गे पर सवार होकर जाती हैं.  मुर्गे की सवारी दुख और कष्ट बढ़ाने वाली है.  बुधवार और शुक्रवार को नवरात्रि का समापन होने पर मां हाथी पर सवार होकर प्रस्‍थान करती हैं जो अधिक वर्षा का संकेत देता है.  इसका समापन गुरुवार को हो तो मां दुर्गा मनुष्य के ऊपर सवार होकर जाती हैं, जो सुख और शांति बढ़ाने वाला होता है.

    महासप्तमी – 21 अक्टूबर शनिवार

    महाअष्टमी – 22 अक्टूबर रविवार

    महानवमी – 23 अक्टूबर सोमवार

    विजयादशमी – 24 अक्टूबर मंगलवार

    शुभ मुहूर्त

    15 अक्टूबर रविवार को प्रतिपदा पुरे दिन है. इस दिन वैधृति योग दोपहर 11:56 बजे तक है और अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:36 से 12:56 बजे तक है.

     

    आचार्य प्रणव मिश्रा

    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची

    8210075897

    Durga Puja 2023 Durgotsav 2023 festivals Johar Live Navratri 2023 Religion Spirituality Shardiya Navratri 2023 जोहार लाइव दुर्गा पूजा 2023 दुर्गोत्सव 2023 धर्म अध्यात्म नवरात्र 2023 पर्व-त्योहार शारदीय नवरात्र 2023
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघायल नक्सली को जवानों ने पहुंचाया कैंप, इलाज के बाद हेलीकॉप्टर से भेजा रांची 
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 15 October 2023 : जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि का पहला दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.