Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 10:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»संथाल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढी : नूतन तिवारी
    झारखंड

    संथाल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढी : नूतन तिवारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : भाजपा की प्रदेश मंत्री नूतन तिवारी ने कहा है कि पिछले 5 वर्षों में संथाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार को जाता है। राज्य गठन के बाद से ही गैर भाजपाई सरकारों ने संथाल क्षेत्रों को उपेक्षित छोड़ रखा था। पर अब हालात बदले हैं. ना सिर्फ जिला मुख्यालय के अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को भी सुदृढ़ किया गया है। क्षेत्र में सड़कों की स्थिति सुधारने की वजह से लोगों को अस्पताल पहुंचने में आसानी हो रही है। नूतन तिवारी ने कहा कि देवघर में एम्स का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि है। इसकी वजह से राज्य भर  के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज में सहूलियत हो रही है। देवघर में आयुष्मान भारत के तहत 47226 गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। इस योजना से 25 अस्पतालों को जोड़ा गया है। देवघर में ही जननी सुरक्षा योजना के तहत 148757 लोग लाभान्वित हुए हैं। जबकि छह लाख लोगों को टीकाकरण का लाभ मिला है। बोकारो में 5 एंबुलेंस प्रदान किए गए हैं इससे क्षेत्र के 3175 मरीजों को लाभ मिल रहा है। संथाल क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी एंबुलेंस प्रदान किए गए हैं। बोकारो में ही  आयुष्मान भारत के तहत 252391 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया है। बाघमारा जैसे क्षेत्र में आयुष्मान भारत के तहत 79921  लोग लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा दुमका में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में जनजातीय क्षेत्रों में अतिरिक्त 5 सीएचसी बनाने की  बात कही गई है। साथ ही सभी जिला अस्पतालों में एक ट्रामा सेंटर बनाने की बात कहीं गई है। नूतन तिवारी ने कहा की सरकार ने संथाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पर काफी ध्यान दिया है और यह आगे भी प्राथमिकता में रहेगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा सांसद समीर उरांव ने कहा, पांच साल में विकास को मिली नयी रूपरेखा
    Next Article उपायुक्त ने मतगणना केंद्र की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    रांची से बिहार जाने वाली बसों और फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ा

    October 25, 2025
    झारखंड

    आलमगीर आलम से जुड़े मामले में आठ नए आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, ईडी ने की कार्रवाई

    October 25, 2025
    झारखंड

    झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रमोशन घोटाला, लैब असिस्टेंट बने प्रोफेसर

    October 25, 2025
    Latest Posts

    छठ महापर्व पर बिहार के CM-डिप्टी सीएम ने दी बधाई, लोक आस्था की परंपरा को नमन किया

    October 25, 2025

    रांची से बिहार जाने वाली बसों और फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ा

    October 25, 2025

    सोनपुर मेला 2025 : चुनाव आचार संहिता के बीच भी होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां तेज

    October 25, 2025

    आलमगीर आलम से जुड़े मामले में आठ नए आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, ईडी ने की कार्रवाई

    October 25, 2025

    छठ पर्व पर पटना नगर निगम की पहल, गंगा घाटों पर लगे स्वच्छता कलश

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.