Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 10:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»राजकीय सम्मान के साथ हुआ कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का दफन संस्कार
    ट्रेंडिंग

    राजकीय सम्मान के साथ हुआ कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का दफन संस्कार

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2023Updated:October 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का दफन संस्कार बुधवार को पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में राजकीय सम्मान व कैथोलिक रीति रिवाजों के साथ हुआ. कार्डिनल के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपटा गया था. पुलिस के जवानों के द्वारा उन्हें गार्डर आफ आनर दिया गया. कार्डिनल को संत मरिया महागिरजाघर में मदर मेरी की प्रतिमा के समक्ष दफनाया गया. यह जगह उन्होंने खुद चुनी थी. गौरतलब है कि गिरजाघर के अंदर तीन अन्य आर्चबिशप भी दफन है. इनमें आर्चबिशप पीयुष केरकेट्टा, आर्चबिशप निकोलस कुजूर व बिशप वान हुक एसजे शामिल हैं. साथ ही छोटानागपुर के प्रेरित फादर कांस्टेंट लीवंस के स्मृति शेष भी यहां रखा गया है.

    राज्यपाल व मुख्यमंत्री पहुंचे श्रद्धांजलि देने

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्डिनल को श्रद्धांजलि दी है. राज्यपाल ने सुबह सवा सात बजे संत मरिया महागिरजाघर में जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिन के सवा दो बजे लोयला मैदान में आयोजित धर्मविधि में कार्डिनल की तसवीर पर पुष्पचक्र से श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर पोप के प्रतिनिधि मोनसेन्योर अल्बर्तो ने पोप का शोक संदेश पढ़ा.

    वेटिकन के राजदूत के प्रतिनिधि भी पहुंचे

    इसके अलावा प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी, रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो, खूंटी के बिशप विनय कंडुलना, जमशेदपुर के बिशप तेलेस्फोर बिलुंग, सहायक बिशप थियोडोर मास्करेहंस, फादर अजीत खेस, फादर आनंद डेविड, विभिन्न धर्मसंघों के फादर, ब्रदर व सिस्टर्स सहित आम लोगों ने कार्डिनल को श्रद्धांजलि दी.

    काफी संख्या में लोगों ने कार्डिनल के अंतिम दर्शन किये

    इससे पूर्व बुधवार की सुबह गिरजाघर में बड़ी संख्या में लोगों ने कार्डिनल के अंतिम दर्शन किए. इसके बाद लोयोला मैदान में कार्डिनल के सम्मान में मिस्सा (विशेष प्रार्थना) का आयोजन हुआ। इसमें कार्डिनल के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मिस्सा समारोह के मुख्य अनुष्ठाता आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो थे.
    उन्होंने कहा कि कार्डिनल के नहीं रहने से हम सभी दुखी हैं तो दूसरी तरफ उनके वरदानपूर्ण जीवन के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञ भी हैं. उनके प्रति लोगों का जो नैसर्गिक आकर्षण था वह उनकी गहरी आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों की वजह से है. फादर थियोडोर टोप्पो ने कार्डिनल का जीवन वृतांत पढ़ा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कैथोलिक बिशप, अन्य चर्चों के प्रतिनिधि व हजारों की संख्या में आम लोग उपस्थित थे.

    सैकड़ो लोग बाहर लगे एलइडी में देखा दफन संस्कारः

    कार्डिनल की एक झलक पाने को लेकर पुरूलिया रोड में सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी थी. लोग अंतिम दर्शन कर सके इसके लिए बाहर ही एलइडी लगा दिया गया था. लोग एलइडी में ही अपने कार्डिनल का दफन संस्कार देखा.

    कार्डिनलन जोहार लाइव तेलेश्फोर पी टोप्पो दफन संस्कार पुरुलिया रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण व स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ी हजारीबाग हुए रवाना
    Next Article अब ढलान के रास्ते पर है भाजपाः JMM

    Related Posts

    कोडरमा

    कोडरमा में जंगली हाथी का आतंक, दो लोगों की गई जान

    April 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड में गर्मी का डबल अटैक: कहीं लू तो कहीं बारिश की संभावना

    April 22, 2026
    जमशेदपुर

    बहरागोड़ा में शक्तिशाली विस्फोटक बरामद, आज होगा निष्क्रिय

    April 22, 2026
    Latest Posts

    कोडरमा में जंगली हाथी का आतंक, दो लोगों की गई जान

    April 22, 2026

    झारखंड में गर्मी का डबल अटैक: कहीं लू तो कहीं बारिश की संभावना

    April 22, 2026

    बहरागोड़ा में शक्तिशाली विस्फोटक बरामद, आज होगा निष्क्रिय

    April 22, 2026

    BREAKING : कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के साथ रांची पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैर में लगी गोली

    April 22, 2026

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.