Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्व. कमल किशोर भगत के सपनों को साकार करें कार्यकर्ता : नीरू शांति भगत
    झारखंड

    स्व. कमल किशोर भगत के सपनों को साकार करें कार्यकर्ता : नीरू शांति भगत

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2023Updated:October 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा : आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय रांची में हुए तीन दिवसीय महाधिवेशन की सफलता को लेकर बैठक रखी गई. अध्यक्षता लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत ने की. उन्होंने कहा कि जो भी लोहरदगा विधानसभा के पदाधिकारी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं, वो जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. दुर्गा पूजा के बाद प्रत्येक गांव में चूल्हा प्रमुख एवं ग्राम प्रभारी नियुक्ति को लेकर बैठक होगी. सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा. सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से कार्य करने को लेकर कमर कस लें. उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की पहली प्राथमिकता होगी.

    इसे भी पढ़ें : करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मुजफ्फरपुर का रहने वाला था युवक

    संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता

    केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा कि 2009  के विधानसभा चुनाव में पार्टी के जितने भी हमारे पुराने साथी थे, वे अपना तन-मन लगाकर पार्टी को विजय दिलाने में भूमिका निभाए थे. उन सभी पुराने साथियों को ससम्मान पार्टी में फिर से कार्य करने को लेकर प्रेरित किया जाएगा. जो भी आपसी मतभेद है उसे हम सभी दूर करते हुए स्व. कमलकिशोर भगत के सपनों को साकार करने में जुट जाएं.

    इसे भी पढ़ें : कला उत्सव में छात्र-छात्राओं की दिखी प्रतिभा, नृत्य व मृर्ति कला से जीता दिल

    आजसू पार्टी जो कहती है, वो करती है

    केंद्रीय सचिव लाल गुडडूनाथ शाहदेव ने कहा कि आजसू पार्टी जो कहती है वो करती है. स्वर्गीय कमल किशोर भगत ने जो लोहरदगा के विकास का खाका तैयार किया था, उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे. नीरू शांति भगत को लोहरदगा विधानसभा से विजय दिलाकर स्वर्गीय कमल किशोर भगत के अधूरे कार्यों को पूरा करेगी. बैठक में मुख्य रूप से अंजू देवी, अरविंद यादव, मुन्ना अग्रवाल, विश्वनाथ उरांव, कलीम खान, सलीम पांडू, परमेश्वर महतो, साजिद कलाल, देवी पहान, बुद्धेश्वर उरांव, आयुष कुमार महतो, कौशिक राज मेहता, आकाश मेहता, सोनू राजकुमार, सुरजी भगताईन, सुचित्रा उरांव, रामवती उरांव सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, उगले कई राज

    AJSU Party AJSU Party Head Office Ranchi Johar Live Late KK Bhagat Lohardaga Lohardaga Assembly Lohardaga Assembly in-charge Neeru Shanti Bhagat membership campaign Neeru Shanti Bhagat three-day convention आजसू पार्टी आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय रांची जोहार लाइव तीन दिवसीय महाधिवेशन नीरू शांति भगत लोहरदगा लोहरदगा विधानसभा लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत सदस्यता अभियान स्व केके भगत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज, BDO ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
    Next Article न नॉनवेज न ड्रिंक, भगवान राम के लिए बदलेंगे रणबीर !

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 16, 2026
    खेल

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026
    Latest Posts

    चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026

    फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने ली रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की जान

    June 16, 2026

    19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.