जमशेदपुर : चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी स्थित साईं मोटर में कार्यरत हैदर नामक एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल मृतक के रिश्तेदारों के आने की प्रतीक्षा है. परिजनों ने बताया कि हैदर के एमजीएम अस्पताल में होने की सूचना मिली थी, वहां पहुंचने पर उसे मृत पाया. बताया जाता है कि मृतक मानगो में रहता था और बीती रात काम पर गया था. मंगलवार को परिजनों को उसके अस्पताल में होने की सूचना मिली. यहां पहुंचने पर उसे मृत पाया.
करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मुजफ्फरपुर का रहने वाला था युवक

