Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»नवनिर्मित मकान में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, नौ साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    नवनिर्मित मकान में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, नौ साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2023Updated:October 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने पचंबा स्थित बोड़ो गांव में साइबर अपराधियों द्वारा नवनिर्मित मकान में चलाये जा रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्ता सूचना पर यह कार्रवाई हुई हैं. यह फर्जी कॉल सेंटर बलदेव यादव के नवनिर्मित मकान में संचालित हो रहा था. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सभी साइबर अपराधी बिजली बिल भुगतान करवाने के नाम पर और गर्भवती महिला सरकार की योजना राशि दिलाने के नाम पर ठगी करते थें. इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने सात साइबर अपराधी और एक पैसा निकासी व एक खाता उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को पकड़ा हैं. साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर साइबर अपराधी को दबोचा हैं. पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से 16 पीस मोबाइल, 25 सीम, दो बाइक समेत अन्य कई सामान जब्त किया हैं.

    बकाया बिल का भुगतान व मातृत्व राशि दिलाने के नाम पर बनाता था शिकार

    गिरिडीह एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को शिकार बनाते थें. सभी गर्भवर्ती महिलाओं को मातृत्व राशि दिलाने के नाम पर मोबाइल नंबर पर संपर्क करते थें. इसके बाद 6300 राशि दिलाने का झांसा देकर रिपोर्ट एक्सेस ऐप –Alpemix/AnyDesk/Team viewer आदि का लिंक भेजकर इंस्टॉल करवा कर ठगी करते थें. इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारी बनकर बिल का भुगतान करने के नाम पर लोगों को बिजली कनेक्शन काटने की बात कहकर झांसे में लेता था.

    किन-किन लोगों की हुई है गिरफ्तारी

    पुलिस ने छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार लोगों में निलेश कुमार मंडल, मोहन कुमार मंडल, रुद्र कुमार उर्फ रॉकी, महेंद्र सिंह, मोतीलाल किस्कू, निरज कुमार तुरी, अशोक कुमार, नागेश्वर दास, महेंद्र मंडल शामिल हैं.

    cyber crime Fake Call Center in newly constructed house Giridih Police Jharkhand crime update Jharkhand Latest News Johar Live nine cyber criminals arrested गिरिडीह पुलिस जोहार लाइव झारखंड क्राइम अपडेट झारखंड लेटेस्ट न्यूज नवनिर्मित मकान में फर्जी कॉल सेंटर नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार साइबर क्राइम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन ने सुधीर कुमार पप्पू को सम्मानित किया
    Next Article दर्जनों महिलाओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, बोलीं-थाना प्रभारी दे रहा धमकी, बचा लीजिए सर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.