Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर तक बनेगा साइक्लिंग ट्रैक, फुटपाथ होगा अलग
    झारखंड

    बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर तक बनेगा साइक्लिंग ट्रैक, फुटपाथ होगा अलग

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी में सड़कों की सूरत बदलने का काम चल रहा है. जिससे कि शहर की राइडिंग क्वालिटी को सुधारा जा सके. इसके साथ ही साइकिल ट्रैक का भी निर्माण कराया जा रहा है. जहां पर लोग आराम से साइक्लिंग कर सकेंगे. इतना ही नहीं पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी अलग होगा. जिससे कि लोग पैदल बिना किसी परेशानी के चल सकेंगे. बता दें कि बिरसा चौक से लेकर धुर्वा गोल चक्कर तक 2.6 किलोमीटर फोर लेन रोड को दुरुस्त करने के साथ ही साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाने की तैयारी है. इसके लिए विभाग ने टेंडर निकाला है.

    साइकिल शेयरिंग को मिलेगा बढ़ावा

    रांची में स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने साइकिल शेयरिंग की शुरुआत शहर में काफी पहले कर दी है. लेकिन पूरी राजधानी में कहीं भी साइक्लिंग के लिए ट्रैक नहीं है. एमजी रोड से लेकर कई मुख्य सड़कों पर साइक्लिंग ट्रैक बनाने की योजना है. लेकिन जगह नहीं होने के कारण यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है. फिलहाल बिरसा चौक से धुर्वा तक यह ट्रैक बनाया जा रहा है. इससे साइकिल शेयरिंग को भी बढ़ावा मिलेगा.

    साइक्लिंग ट्रैक का दिया था सुझाव

    रेजियो इमीलिया शहर के डिप्टी मेयर और तकनीकी निदेशक कुछ महीने पहले रांची विजिट पर आए थे. इस दौरान उन्होंने शहर के अलावा स्मार्ट सिटी का भी भ्रमण किया था. अपने शहर पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया और बताया कि उनके शहर में सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए क्या सुविधाएं दी जा रही हैं. उन्होंने बताया था कि वहां की सड़कें भी रांची की तरह ही हैं. जहां उन्होंने साइक्लिंग को विशेष तव्वजो देते हुए साइक्लिंग ट्रैक मार्क किया है. साथ ही बताया था कि वहां साइकिल से दफ्तर जानेवाले लोगों को इन्सेंटिव भी दिया जाता है.

     

     

    अलग काम जोहार लाइव धुर्वा गोलचक्कर फुटपाथ बिरसा चौक राइडिंग क्वालिटी रांची राजधानी शहर सड़क साइक्लिंग ट्रैक सुधार सूरत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुकान में घुसे चोर, एक गिरफ्तार, दो फरार
    Next Article जीतिया का प्रसाद बांटने पड़ोस में गई थी बुजुर्ग महिला, बाइक सवार अपराधियों ने झपट ली सोने की चेन

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.