Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंडल डैम परियोजना को केंद्र देगी अतिरिक्त 500 करोड़, सांसद ने जताया आभार
    झारखंड

    मंडल डैम परियोजना को केंद्र देगी अतिरिक्त 500 करोड़, सांसद ने जताया आभार

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2023Updated:October 6, 2023No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : देशभर में चर्चित उत्तर कोयल नहर परियोजना के तहत मंडल डैम के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 500 करोड़ रुपये अधिक राशि स्वीकृति की है. बता दें कि मंडल डैम परियोजना का शेष कार्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पांच जनवरी 2019 को आधारशिला रखी थी. उसी दौरान परियोजना की लागत 2430.76 करोड़ रुपये रखी गई थी. जिसमें केंद्र सरकार को 1378 करोड़ रुपये देनी थी. अब केंद्र सरकार इस राशि में लगभग 500 करोड़ बढ़ा कर 1836.41 करोड़ रुपये देगी.

    पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि चार अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट में मंडल डैम परियोजना के लिए जल शक्ति मंत्रालय के अधीन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय कैबिनेट के अनुसार मंडल डैम परियोजना में केंद्र सरकार ने हिस्सेदारी को बढ़ाते हुए 1836.41 करोड़ रुपये कर दिया है. उत्तर कोयल नहर परियोजना के तहत मंडल डैम का कार्य पूरा होने के बाद झारखंड और बिहार के चार जिलों के सूखाग्रस्त इलाके को पानी मिलेगा. उत्तर कोयल नहर परियोजना से झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार और बिहार के गया एवं औरंगाबाद जिले को पानी मिलेगा.

    दरअसल मंडल डैम का निर्माण कार्य 1972 में शुरू हुआ था. 1993 में नक्सली हमले के बाद परियोजना का कार्य बंद हो गया था. इस बांध से बेतला नेशनल पार्क और पलामू टाइगर रिजर्व कोखतरा होने की आशंका जाहिर की गई थी और कार्य भी रुक गया था. झारखंड बंटवारे के बाद बांध और बराज झारखंड के हिस्से में आ गया था. जबकि इसका मुख्य नहर बिहार के हिस्से में चला गया था. मोहम्मदगंज बराज से बाई ओर बराज 11.89 किलोमीटर है. जबकि दाई ओर से नहर 110 किलोमीटर है. करीब 31 किलोमीटर हिस्सा झारखंड के इलाके में है. मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त राशि मिलने से मंडल डैम से पुनर्वासित होने वाले लोगों को मुआवजा की राशि मिल सकती है.

    फ़िलहाल डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अभी तक मुआवजा का भुगतान नहीं हुआ है. जिस कारण परियोजना का कार्य रुका हुआ है. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने परियोजना राशि को बढ़ाने को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रति आभार व्यक्त किया है.

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline palamu Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पलामू मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल छोड़कर बाहर आये गजराज, दहशत में लोग
    Next Article अमृतसर की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, 5 लोगों का नहीं मिल रहा कोई सुराग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.