Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 7:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»महिला आरक्षणः आधी आबादी पर राजनीतिक दांव !
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षणः आधी आबादी पर राजनीतिक दांव !

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः क्या पीएम मोदी का प्लान फिक्स था? क्या पीएम मोदी ने जीएसटी, आर्टिकल 370 और तीन तलाक के बाद महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगाने की रणनीति पहले ही तय कर ली थी. संसद के पटल पर लाने के एक दिन पहले कैबिनेट से महिला आरक्षण बिल की स्वीकृति देना यह दिखाता है कि मोदी सरकार के इरादे का अन्दाज लगाना विपक्ष के वश में भी नहीं है. महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी मायने बहुत अलग हैं, जिसे समझने के लिये आंकड़ों की पुरानी कथा को याद करना जरूरी है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम की बुनियाद में क्या वोट की राजनीति छिपी हुई है? ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब आना बाकी हैं.

    लोकसभा में 78 महिलाएं

    15 सालों के लिये महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया है. वर्तमान लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 78 है. जाहिर है इस बिल के पास हो जाने के बाद देश की लोकसभा सीटों में 181 महिलाओं की भागीदारी हो जायेगी. साथ ही देश के कई विधानसभा में भी महिलाओं के अधिकार की वकालत काफी मुखर होकर होने लगेगी. आपको याद करना चाहिये कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा 56 प्रतिशत महिलाओं के वोटों की वजह से जीती थी जबकि समाजवादी पार्टी को 35 प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिये थे. मतलब साफ है कि पीएम मोदी इस बात को जानते हैं कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से भाजपा को सीधा फायदा होने वाला है चूंकि उन्होंने तीन तलाक जैसे कानून को रद्द कर मुस्लिम महिलाओं का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की है. उसी का परिणाम था कि यूपी में भाजपा की सरकार तमाम विरोध के बाद भी जीती. उत्तर प्रदेश में भाजपा को ऐसी सीटों पर जीत हासिल हुई थी जो मुस्लिम बहुल थी लेकिन वहां महिला वोटरों ने जमकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया.

    पहले भी 8 बार हुए है प्रयास

    नारी शक्ति वंदना अधिनियम बिल के मायने सीधे तौर पर आधी आबादी पर राजनीतिक दांव से जुड़ा हुआ है, जिसके बारे में भाजपा बेहतर तरीके से जानती है. ऐसा नहीं है कि यह बिल पहली बार सदन के पटल पर लाया गया है. इसके पहले भी आठ बार प्रयास हुए हैं लेकिन किसी भी सरकार को सफलता अब तक नहीं मिली. अगर मोदी सरकार इस बिल को दोनों सदनों से पास कराने में कामयाब हो जाती है तो यह मान लीजिये कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के चुनावी गणित के आगे तमाम राजनीतिक पार्टियां फेल होती नजर आयेंगी.

     

     

     

    approval Article 370 bill Cabinet GST half the population Opposition Parliament Plan Fix PM modi political stakes Seal Strategy Triple Talaq Women's Reservation आधी आबादी आर्टिकल 370 कैबिनेट जीएसटी तीन तलाक पीएम मोदी प्लान फिक्स बिल महिला आरक्षण मुहर रणनीति राजनीतिक दांव विपक्ष संसद स्वीकृति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी के इस बड़े मामले में दो साल बाद 7 गिरफ्तार, जानें क्या कहती है पुलिस
    Next Article ट्रस्ट के 42 लाख रुपए गबन मामले में हाईकोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.