Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»बैंकिंग और आईटी में लिवाली से चढ़ा शेयर बाजार
    बिजनेस

    बैंकिंग और आईटी में लिवाली से चढ़ा शेयर बाजार

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । बैंकिंग और आईटी तथा टेक क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को रौनक रही और सेंसेक्स 174.84 अंक यानी 0.43 प्रतिशत चढ़कर 40,850.29 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.10 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त में 12,037.30 अंक पर पहुँच गया।

    बाजार की तेजी में बैंकिंग का सबसे बड़ा योगदान रहा। येस बैंक के शेयर करीब छह फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के चार प्रतिशत चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स ने सर्वाधिक सात प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया। एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

    बीएसई के समूहों में धातु, बैंकिंग, आईटी और टेक में अच्छी मजबूती रही। पूँजीगत वस्तुओं और ऊर्जा समूहों का सूचकांक एक फीसदी से अधिक टूटा।

    मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत चढ़कर 14,903.31 अंक पर और स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत की बढ़त में 13,452.79 अंक पर पहुँच गया।

    सेंसेक्स 69.44 अंक लुढ़ककर 40,606.01 अंक पर खुला। इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहा। एशियाई बाजारों में रही गिरावट से दोपहर बाद यह 40,475.83 अंक तक उतर गया। हालाँकि यूरोपीय बाजारों में शुरुआती तेजी से एक बार यह दुबारा हरे निशान में लौटा और कारोबार की समाप्ति से पहले 40,886.87 अंक को छूने के बाद गत दिवस की तुलना में 174.84 अंक ऊपर 40,850.29 अंक पर बंद हुआ।

    बीएसई में कुल 2,673 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,241 के शेयर हरे और 1,222 के लाल निशान में रहे जबकि 210 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

    निफ्टी 24.25 अंक लुढ़ककर 11,969.95 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,935.30 अंक के दिवस के निचले और 12,054.70 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 43.10 अंक यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 12,037.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर बढ़त में और शेष 16 के गिरावट में बंद हुये।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजूनियर महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया
    Next Article नागरिकता संशोधन विधेयक सहित छह विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.