Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 9:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार की बेटी के साथ हैदराबाद जैसी घटना, दुष्कर्म के बाद पेट्रोल छिड़क कर जलाया
    बिहार

    बिहार की बेटी के साथ हैदराबाद जैसी घटना, दुष्कर्म के बाद पेट्रोल छिड़क कर जलाया

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बक्सर। तेलंगाना के हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर उसके शव को जला देने की खौफनाक वारदात की तरह ही बिहार के बक्सर में भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से पेट्रोल छिड़क कर शव को जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
    बिहार के बक्सर जिले के ईटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव में आज सुबह बधार से नाबालिग का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डाल कर जलाने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    इसी बीच शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी एन चौबे ने रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म तथा उसके बाद उसकी हत्या की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म तो हुआ है लेकिन यह कहना मुश्किल है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है अथवा किसी एक व्यक्ति द्वारा उसका बलात्कार किया गया है।
    दूसरी तरफ पुलिस ने पूरे मामले को इसे बेहद गंभीरता से लिया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंच की है। उन्होंने एक-एक पहलू पर बारीकी से जांच की तथा मातहतों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवर दास जमशेदपुर के केबल टाउन में घर-घर जाकर जनता का लिया आशीर्वाद, बोले-मेरा आपसे वादा है…यूं ही दिन-रात आपकी सेवा में जुटा रहूंगा, झारखण्ड के विकास को रुकने नहीं दूंगा, झारखण्ड को कभी झुकने नहीं दूंगा
    Next Article झारखंड के टीपीसी संगठन ने पत्र लिख कर दी लखनऊ में राजभवन को उड़ाने की धमकी, दस दिन का संगठन ने दिया है समय, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    बिहार

    मुजफ्फरपुर में छठ और चुनाव को लेकर सुरक्षा चौकस, 68 कंपनी फोर्स तैनात

    October 26, 2025
    झारखंड

    बिहार विधानसभा चुनाव में शिल्पी तिर्की बनी AITC की ऑब्जर्वर

    October 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले — छठ पर्व एकता का प्रतीक, रन फॉर यूनिटी में शामिल हों

    October 26, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

    October 28, 2025

    गिरिडीह में छठ महापर्व का समापन, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

    October 28, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 28 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 28, 2025

    जमशेदपुर पुलिस की सुजीत-प्रिंस गिरोह से मुठभेड़, बाल-बाल बचे डीएसपी भोला प्रसाद

    October 28, 2025

    छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही मुहूर्त

    October 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.