Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»BAU के अधीन संचालित सभी महाविद्यालयों में लागू होगी क्रेडिट प्रणाली
    Uncategorized

    BAU के अधीन संचालित सभी महाविद्यालयों में लागू होगी क्रेडिट प्रणाली

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2023Updated:September 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के अधीन संचालित सभी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्रेडिट प्रणाली लागू की जाएगी। इसका प्रस्ताव बीएयू की आगामी एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जायेगा। यह निर्णय कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बीएयू एनएसएस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया। इसे राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश पर विद्यार्थियों में एनएसएस के प्रति रुझान और सामाजिक सेवा की गतिविधियों से लगाव बढ़ाने के लिए किया गया है।

    इस क्रेडिट प्रणाली के तहत हर वर्ष एनएसएस से जुड़ने वाले स्वयंसेवकों (विद्यार्थियों) को एक वर्ष में 120 घंटे और एक सेमेस्टर (यानी छह माह) में 60 घंटे सामाजिक सेवा से जुड़ी कार्य करने होते है। एक स्वयंसेवक को एक दिन में कम से कम तीन घंटे सामाजिक कार्य करना जरूरी है। दो वर्षों तक एनएसएस के साथ जुड़कर समाज सेवा कार्य करने वाले स्वयंसेवक को हर सेमेस्टर (छमाही) में दो क्रेडिट प्‍वाइंट मिलेगा, जो उनके एकेडेमिक रिकॉर्ड में जुड़ेगा।

    एनएसएस के यूनिवर्सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ बीके झा ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों का सालों भर सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विद्यार्थियों से कुछ अंशदान राशि लिया जाएगा। इस अंशदान को विद्यार्थियों से नामांकन के समय ही लेने पर चर्चा हुई। इस सबंध में प्रस्ताव बीएयू की आगामी वित्त समिति की बैठक में पेश करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में एनएसएस सबंधी सेंट्रल नोडल एजेंसी (सीएनए) के खाते की मैपिंग कराने एवं विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम और नेत्रहीन विद्यालयों का भ्रमण कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक गिरिधर उपाध्धाय द्वारा आगामी दिनों बीएयू परिसर में राष्ट्रीय एकता शिविर के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में डॉ एमएस मल्लिक, डॉ सुशील प्रसाद, डॉ डीके शाही, डॉ एमके गुप्ता, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ एके सिंह, डॉ आलोक कुमार पांडे, डॉ ज्योतिष केरकेट्टा, डॉ आरपी मांझी, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ जय कुमार, समेति निदेशक विकास कुमार के अलावा राज्य एनएसएस यूनिट के यूथ ऑफिसर प्रियभ्रत मंडल, स्टेट नोडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, अन्य सदस्यों में अशोक कुमार, दिलेश्वर साहू भी मौजूद थे।

    BAU एनएसएस सेंट्रल नोडल एजेंसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी के सपनों का भारत बनाने का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प
    Next Article किसकी होगी हार, किसके सिर होगा ताज, फैसला आज

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.