Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»किसकी होगी हार, किसके सिर होगा ताज, फैसला आज
    झारखंड

    किसकी होगी हार, किसके सिर होगा ताज, फैसला आज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023Updated:September 8, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     

    रांचीः डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से होगी। इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला आज होगा। गिरिडीह के बाजार समिति में होने वाली मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पुरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा रखा है. मतगणना स्थल पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं. मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किया है।

    मतगणना हॉल में 16 टेबल बनाए गए हैं:

    मतगणना हॉल में 16 टेबल बनाए गए हैं. इस तरह से शाम 4 बजे तक मतगणना कार्य पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है. शुक्रवार को होने वाले मतगणना में डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के द्वारा 5 सितंबर को किए गए मतदान का फैसला होगा. जिसमें बेबी देवी सहित 6 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम के खुलते ही शुरू हो जाएगा. हालांकि, चुनाव परिणाम आने से पहले जीत के दावे का दौर जारी है.

    मतगणना के दिन भी केंद्र पर कड़ी सुरक्षा रहेगी:

    मतगणना के दिन भी केंद्र पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। आज गिरिडीह बाजार समिति में मतगणना होगा। मतों की गिनती के दौरान कार्यकर्ताओं को काउंटिंग हॉल में भेजने का निर्णय लिया गया है। इन लोगों को संगठन की ओर से कई निर्देश भी दिये जा रहे हैं ।

    मतगणना 24 राउंड में पूरा होगा:

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के बाद ईवीएम को वज्रगृह से लाकर कॉउंटिंग हॉल में रखा जायेगा। रुझान मतगणना शुरू होने के एक घंटे के अंदर आ जायेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 24 राउंड में पूरा होगा। प्रत्येक राउंड में 16 बूथों की काउंटिंग होगी। मतगणना हॉल में 16 टेबल बनाए गए हैं।

    मतगणना के लिए 25 सहायक, 25 सुपरवाइजर और 25 माइक्र ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति केंद्र के अंदर होगी

    एक टेबल ईटीपीबीएस के लिए उपलब्ध होगा। एक आरओ का टेबल होगा, जिस पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 25 सहायक, 25 सुपरवाइजर और 25 माइक्र ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति केंद्र के अंदर होगी। इस तरह से शाम चार बजे तक मतगणना कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

    5 सितंबर को 2.98 लाख मतदाताओं ने किया था अपने मताधिकार का प्रयोग :

    बता दें कि 5 सितंबर को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच डुमरी उपचुनाव को लेकर मतदान हुआ था। जिसमें झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 2.98 लाख मतदाताओं में से करीब 64.84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो 2019 के 69.74 प्रतिशत की तुलना में थोड़ा कम रहा था। गिरिडीह के 199 मतदान केंद्रों और बोकारो जिले के 174 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया था।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBAU के अधीन संचालित सभी महाविद्यालयों में लागू होगी क्रेडिट प्रणाली
    Next Article Aaj Ka Rashifal,08 September 2023: मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला समेत अन्य रा​शियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.