Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 11:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आत्महत्या की घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये केंद्र सरकार : विद्यार्थी परिषद
    झारखंड

    आत्महत्या की घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये केंद्र सरकार : विद्यार्थी परिषद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दो महीने के भीतर आईआईटी दिल्ली में छात्र आत्महत्या का दूसरा मामला, बेहद दुखद

    रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आईआईटी दिल्ली में छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पर दुःख जताया है। परिषद ने कहा कि दो महीने के भीतर आईआईटी दिल्ली में यह छात्र आत्महत्या का दूसरा मामला है। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले व शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं अत्यंत दुःखद है। परिषद ने केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न हितधारकों, कोचिंग संचालकों और समाज से इस बड़ी समस्या के निराकरण की दिशा में शीघ्रता से कदम उठाने की मांग की है।

    सिर्फ कोटा में 8 महीने में 23 आत्महत्या
    उल्लेखनीय हो कि अकेले कोटा शहर में बीते 8 महीने में 23 छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। बीते महीनों में देश के अलग-अलग शहरों में स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, आईआईटी आदि संस्थानों में पढ़ाई के दबाव व अन्य कारणों से छात्रों की आत्महत्या के चिंताजनक मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने होंगे।

    एबीवीपी ने टेंशन फ्री एजुकेशन का किया आह्वान

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मई, 2023 में पुणे में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में छात्रों के मानसिक दबाव के विषय को प्रमुखता से उठाते हुए अभाविप ने शैक्षणिक परिसरों को तनावमुक्त जीवंत शिक्षा केन्द्र के रूप विकसित करने का आह्वान किया। अभाविप की पुणे राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में ‘आनंदमय सार्थक छात्र जीवन के केन्द्र बनें परिसर’ शीर्षक प्रस्ताव को पारित कर मांग की गई है कि विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए कदम उठाए जाएं।

    आनंदमय सार्थक छात्र जीवन अभियान चलाएगी परिषद

    परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यह अत्यंत चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यार्थी पर विभिन्न मानसिक दबावों के कारणों की पहचान कर उचित कदम उठाने होंगे। हर विद्यार्थी की अपनी विशेषता है। यह बात अभिभावकों को समझनी होगी। श्री शुक्‍ल ने कहा कि परिषद मांग करती है कि सरकार, छात्र आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए। साथ ही शिक्षा क्षेत्र के अन्य हितधारकों को इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए आगे आना होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ‘आनंदमय सार्थक छात्र जीवन अभियान’ शुरू करने जा रही है, जिसके द्वारा छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने व परिसरों को तनावमुक्त बनाने के विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    ABVP expressed displeasure over IIT Delhi suicide central government Jharkhand news Jharkhand Update News Ranchi ABVP Ranchi Latest News ranchi news Ranchi Update News student suicide आइआइटी दिल्ली में आत्महत्या केंद्र सरकार छात्र आत्महत्या पर एबीवीपी ने जताई नाराजगी झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड न्यूज रांची अपडेट न्यूज रांची एबीवीपी रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश के घर पहुंची पुलिस, सभी कमरों की ली तलाशी, कुछ नहीं मिला
    Next Article गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष बने नंदकिशोर सिंह चंदेल

    Related Posts

    झारखंड

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    May 15, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    May 15, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.