Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश के घर पहुंची पुलिस, सभी कमरों की ली तलाशी, कुछ नहीं मिला
    झारखंड

    गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश के घर पहुंची पुलिस, सभी कमरों की ली तलाशी, कुछ नहीं मिला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: डुमरी उपचुनाव के प्रचार का शोर थमने के बाद अब पुलिस प्रशासन निष्पक्ष चुनाव को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के मकोली स्थित आवास में पुलिस ने छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया। हालांकि, छापेमारी के एक घंटे पहले ही सांसद आवास से निकल चुके थे। पुलिस की टीम 20 की संख्या में आवास पहुंची। सर्च के दौरान उनके आवास में सुरक्षाकर्मी और कुक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    क्या कहा सांसद प्रतिनि​धि ने

    पुलिस ने घर के सभी कमरों की तलाशी ली, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। संसद प्रतिनिधि दीपक महतो ने बताया कि हमलोग प्रशासन को हर तरह से मदद कर रहे हैं। किसी तरह का कोई कैश यहां नहीं मिला है। आगे भी चुनाव के सिलसिले में कुछ भी प्रशासन को सहयोग करना पड़ेगा, तो उसके लिए पूरी मदद की जाएगी। प्रशासन अपना काम कर रहा है। आवास के सभी कमरों की तलाशी भी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।

    डुमरी में नि​श्चित हार की आशंका से बौखलाई हेमंत सरकार, चंद्रप्रकाश चौधरी के घर छापेमारी षडयंत्र का हिस्सा: प्रतुल शाहदेव

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि डुमरी उपचुनाव की वोटिंग शुरू होने के सिर्फ 36 घंटे से भी कम समय रहते आजसू के वरीय नेता और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के यहां छापेमारी एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा लगती है। डुमरी में निश्चित हार की आशंका से हेमंत सरकार बौखलाहट में आ गई है और किसी हद तक जा सकती है।

    एनडीए के दर्जनों नेताओं-कार्यकर्ताओं की भी तलाशी हो चुकी है, चुनाव आयोग संज्ञान ले

    प्रतुल ने कहा कि इसके पूर्व भाजपा के सांसद आदित्य साहू के यहां भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है। एनडीए के दर्जनों नेताओं, कार्यकर्ताओं की भी तलाशी हो चुकी है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सत्ताधारी गठबंधन के किसी एक नेता के घर में छापेमारी नहीं हुई। प्रतुल ने जानना चाहा कि यह कैसा न्याय और कानून? उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने का आग्रह किया।

    AJSU MP Chandraprakash Chaudhary Giridih MP Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Update News आजसू सांसद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झाारखंड राजनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का मास्टरमाइंड बबलू पासवान राउरकेला से दबोचा गया, लेकर आ रही है रांची पुलिस
    Next Article आत्महत्या की घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये केंद्र सरकार : विद्यार्थी परिषद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.