Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष बने नंदकिशोर सिंह चंदेल
    झारखंड

    गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष बने नंदकिशोर सिंह चंदेल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में परिसर में हुई महासमिति की बैठक, सर्व सम्मति से हुआ नए पदा​धिकारियों का चयन 

    रांची: गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चंदेल बनाए गए हैं। वहीं, मुख्य संरक्षक रमेश सिंह, उज्जवल कुमार सिन्हा, भारतेंदु कुमार व सोमवित माजी तथा मुख्य संयोजक विनय सिंह बनाए गए हैं। महासमिति के पदा​धिकारियों का चयन कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में रांची महानगर और ग्रामीण क्षेत्र से 27 गणेश पूजा पंडाल के पदा​धिकारियों ने भाग लिया। सभी पूजा समिति के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी का गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से रांची महानगर जिला महासमिति के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।  पूजा से संबंधित पंडालों से किसी भी समस्या आने पर उसके निराकरण के लिए महासमिति काम करेगी।  रांची प्रशासन का सहयोग लेते हुए पूजा में आए हुए दिक्कतों को ठीक करते हुए सुचारू रूप से आयोजन किया जाएगा।

    सीएम को पूजा पंडालों में आमंत्रित करने का निर्णय

    राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के तमाम पूजा पंडालों में उनका स्वागत करेंगे। अपने पूजा पंडाल में होने वाले समस्याओं को रूबरू करा कर उनकी समस्याओं के निदान के लिए उनसे आग्रह करेंगे। आज के इस महासमिति की बैठक में सैकड़ो की संख्या में तमाम भगवान गणेश के भक्तगण उपस्थित हुए। आज महा समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, रांची नगर निगम के पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजीत सहाय, महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल तिवारी, नीरज नायक, प्रदीप राय बाबूजी, अमरनाथ साहू, राजन वर्मा, शैलेश्वर दयाल सिंह, रमन सिंह बंटी, अविनाश सिंह मौजूद थे।

    ये है रांची महानगर जिला की चयनित महासमिति

    नेतृत्व कर्ता-  राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, अध्यक्ष–नंदकिशोर सिंह चंदेल, मुख्य संरक्षक-रमेश सिंह, उज्जवल कुमार सिंन्हा, भारतेंदु कुमार, सोमवित माजी, मुख्य संयोजक– विनय सिंह, मुख्य आयोजक– अमरनाथ साहू,शैलेश्वर दयाल सिंह, संजय सिंह लल्लू, नीरज नायक, रमन सिंह बंटी,अविनाश सिंह,भोलू सिंह, शिल्पी कुमारी वर्मा, पूजा कुमारी, मुख्य सलाहकार-विक्की वर्मा, दीपक ओझा, पिंकी देवी, बबीता सिंह, निभा सिंह, मधु सिंह, बबलू चौधरी, संरक्षक-विक्रम शर्मा, बिट्टू सिंह, सुनील यादव, बंटी सिंह राजपूत, रौनक गरोवर, विक्की कुमार, कौशिक घोष, वीरेंद्र पांडे, गुड्डू सोनी, अमृता शर्मा, ममता मिश्रा, राजश्री, रंगोली, विजय पांडे, गिरजा शंकर पेड़ीवाल, संयोजक-नीतू सिंह, सुमन सिंह,शोभा देवी,किरण देवी, उपाध्यक्ष–पप्पू यादव, जयंत सिंह, वंश डाबरा, वरुण गेरा, कुणाल धमईगआ, कौशिक घोष, संजीव कुमार, राजीव पांडे, सम्राट सिंह, संदीप मेहता, सौरभ वर्मा, भोलू लकडा, सौरभ राठौर, सूरज रजक, सिकंदर शर्मा, प्रेम कुमार पांडे, करण कर्मकार, चंदन वर्मा, शुभम चौधरी, सुधांशु, महासचिव-अशोक यादव,राहुल सिंह, विकास सिंह,साहिल, टुनटुन यादव, अजीत सिंह टिंकू, शिव शर्मा, सचिव-  प्रसिद्ध ओझा, खुशवंत नायक, सुधांशु कुमार,बिट्टू कुमार ,विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष–कैलाशी अरविंद सिंह कौशल, संयुक्त सचिव-गुड्डू सोनी, दुर्गेश झा, जीतू कुमार सिंह, अभिजीत गुप्ता, बंटी कुमार, प्रदीप रवि, सदस्य-शुभम, चंकू ,अमन, सिद्धार्थ, दिनेश शर्मा समेत अन्य महासमिति में शामिल किए गए हैं।

    बैठक में इन पूजा पंडालों के पदा​धिकारी हुए शामिल

    भारतीय युवा संघ, गजराज पूजा समिति, गणपति पूजा समिति, देवाधिदेव महादेव मंदिर गणेश पूजा समिति पंडरा, कृष्ण नगर कॉलोनी श्री गणेश पूजा समिति, रांची गणेश पूजा समिति, गजराज पूजा समिति ओटीसी ग्राउंड, गणेश भक्त मंडल, श्री श्री गणेश पूजा समिति साउथ रेलवे चुटिया, न्यू स्टार नवयुवक संघ चुटिया, श्री गणेश पूजा समिति कोकर, गोल्ड स्टार गणेश पूजा समिति रातू चट्टी, नगड़ी गणेश पूजा समिति, खलारी गणेश पूजा समिति, और ओरमांझी गणेश पूजा समिति समिति आदि पूजा समिति इस बैठक में उपस्थित थी।

    Ganesh Puja Ranchi Mahanagar District Mahasamiti Nandkishore Singh Chandel Ranchi Ganesh Puja Ranchi Ganesh Puja 2023 Ranchi Latest News ranchi news Ranchi Religious News ranchi today news Ranchi Update News गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति नंदकिशोर सिंह चंदेल रांची अपडेट न्यूज रांची गणेश पूजा रांची गणेश पूजा 2023 रांची टूडे न्यूज रांची धार्मिक समाचार रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआत्महत्या की घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये केंद्र सरकार : विद्यार्थी परिषद
    Next Article मौसम अलर्ट : रांची में सुबह से हो रही है बारिश, वज्रपात की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.