Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तीन एजेंसियां हो गईं फेल, अब नई एजेंसी की तलाश में रांची नगर निगम
    झारखंड

    तीन एजेंसियां हो गईं फेल, अब नई एजेंसी की तलाश में रांची नगर निगम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2023Updated:September 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची नगर निगम के जिम्मे शहर की साफ-सफाई है। इसके लिए रांची नगर निगम लगातार नए-नए प्रयोग भी करता रहा है। इसके बाद भी शहर पूरी तरह से कचरा मुक्त नहीं हो पाया है। वहीं नगर निगम के लिए काम करने वाली 3 एजेंसियों ने भी आजतक केवल आईवाश करने का ही काम किया है। इसके लिए रांची नगर निगम ने करोड़ों रुपए फूंक दिए है। एक बार फिर से कचरे को अलग-अलग करने के लिए नई एजेंसी की तलाश की जा रही है, जिसका टेंडर अगले हफ्ते होना है। अब देखना यह होगा कि इस बार एजेंसी इस काम में सफल हो पाती है या फिर पहले की एजेंसियों की तरह ही करोड़ों रुपए फूंकने के बाद रांची नगर निगम एजेंसी को टर्मिनेट करता है।

    निगम के हाथों में है सफाई की कमान
    अब तक रांची नगर निगम तीन एजेंसियों को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के काम से हटा चुका है। अंतिम कंपनी सीडीसी थी, जिसे मार्च 2022 में हटाया गया था। इसके बाद नगर निगम खुद से कचरे का निपटारा कर रहा है। लेकिन अब कचरा न उठाने की लगातार शिकायत मिलने के बाद इसमें सुधार किया जा रहा है। इसी के तहत नई एजेंसी की तलाश की जा रही है। ये एजेंसी घरों से निकलने वाले कचरे को सेंटर पर अलग करेगी। इसके बाद कचरे का निपटारा किया जाएगा।
    2014 से एजेंसियों को मिल रहा काम
    रांची नगर निगम अब तक कई कंपनियों को टर्मिनेट कर चुका है। सबसे पहले निगम ने मई 2014 में एटूजेड कंपनी को शहर की साफ.-सफाई का जिम्मा सौंपा था। लेकिन डेढ़ साल में कंपनी ने हाथ खड़ा कर दिया। फिर साल 2016-17 में सफाई व्यवस्था का जिम्मा एस्सेल इंफ्रा को सौंपा गया, लेकिन यह कंपनी अपने सफाई कर्मियों को समय से वेतन देने में असफल रही। इस वजह से इसे कचरा उठाने के काम से टर्मिनेट कर दिया गया। रांची नगर निगम ने इसके बाद सीडीसी कंपनी को शहर में डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन का जिम्मा दिया, लेकिन यह कंपनी भी निगम की शर्तों पर खरा नहीं उतर पाई। जिस वजह से इसे भी हटा दिया गया। वहीं एक एजेंसी जोंटा इंफ्रा को भी सीडीसी के साथ ही कचरा ट्रांसफर का काम दिया गया, जो स्मार्टबिन का कचरा और सामान्य कचरा झिरी भेजने का काम कर रही है।
    1000 करोड़ फूंके सफाई पर
    दो दशक से रांची को स्वच्छ बनाने की कवायद जारी है। पहले रांची नगर निगम, फिर प्राइवेट कंपनी एटूजेड और उसके बाद एस्सेल इंफ्रा को शहर की सफाई का जिम्मा दिया गया। इसके बाद नगर निगम ने सीडीसी और जोंटा इंफ्रा जैसी एजेंसियों पर जनता के लगभग एक हजार करोड़ रुपए फूंक दिए। लेकिन शहर अभी भी गंदा है। बता दें कि हर दिन शहर से 600 मीट्रिक टन कचरा निकलता है।

    Cleanliness in Ranchi ranchi Ranchi Latest News Ranchi Municipal Corporation ranchi news Ranchi News Today Ranchi Update News रांची रांची अपडेट समाचार रांची नगर निगम रांची में साफ सफाई रांची लैटेस्ट समाचार रांची समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी उपचुनावः प्रचार का आज अंतिम दिन, मुख्यमंत्री 1 बजे करेंगे रोड-शो
    Next Article जमशेदपुर के बंगाल क्लब में “एनिग्मा” की प्रदर्शनी शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.