Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डुमरी उपचुनावः प्रचार का आज अंतिम दिन, मुख्यमंत्री 1 बजे करेंगे रोड-शो
    झारखंड

    डुमरी उपचुनावः प्रचार का आज अंतिम दिन, मुख्यमंत्री 1 बजे करेंगे रोड-शो

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः डुमरी विधानसभा उपचुनाव पांच सितंबर को है। यह उपचुनाव सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और एनडीए के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। प्रचार के अंतिम दिन रविवार को आईएनडीआईए गठबंधन और एनडीए के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। सत्ताधारी दल व विपक्ष के नेता डुमरी में कैंप कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को दिन के 1 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रोड शो करेंगे। यह रोड शो झारखंड कॉमर्स कॉलेज से निकलेगा, जो चिरैया मोड़ से कुलगो, कुलगो से सिमराडीह मोड़, डुमरी बाजार, इसरी बाजार, रांगामाटी होते हुए निमियाघाट तक जाएगा। निमियाघाट से वापस सीएम का काफिला झारखंड कॉमर्स कॉलेज लौट जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस रोड शो में प्रत्याशी बेबी देवी के साथ कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। दूसरी तरफ आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का कार्यक्रम नावाडीह में है, जहां वो लोगों से प्रत्याशी यशोदी देवी के लिए वोट करने की लोगों से अपील करेंगे।

    सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

    इधर, सीएम के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जगह-जगह जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने विडियोग्राफी की भी व्यवस्था की है।

    डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे प्रत्याशी

    यहां बता दें कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार 5 सितंबर को होना है। ऐसे में प्रचार का शोर रविवार को थम जाएगा। इसके बाद उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन करेंगे और अपने समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करेंगे। उपचुनाव के परिणाम 8 सितंबर को आएंगे।

    Baby Devi CM hemant soren Dumri by election update Dumri by-election Giridih jharkhand Sudesh mahto Yashoda Devi गिरिडीह झारखंड डुमरी उपचुनाव बेबी देवी यशोदा देवी सीएम हेमंत सोरेन सुदेश महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी, 5 लाख लेवी की रकम के साथ दो माओवादी गिरफ्तार
    Next Article तीन एजेंसियां हो गईं फेल, अब नई एजेंसी की तलाश में रांची नगर निगम

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.