Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 3:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची»सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचा जिला प्रशासन, योजनाओं से जोड़ने का काम शुरू
    रांची

    सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचा जिला प्रशासन, योजनाओं से जोड़ने का काम शुरू

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2023Updated:September 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: तबला, मांदर, ढोल, मृदंग की गूंज कभी कम ना हो। सदियों से चली आ रही परंपरा अक्षुण्ण रहे। शिल्पकारों को सम्मान मिले और उनकी कला जीवित रहे। इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड स्थित अंधारझोर गांव जिला प्रशासन की टीम पहुंची। मुख्यमंत्री ने उक्त आदेश ग्रामीणों को आवास, पेंशन, राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की जानकारी के बाद दिया था। मालूम हो कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने का अभियान निरंतर जारी है।

    विशेष शिविर लगाया

    अंधारझोर गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में आवास, राशन कार्ड में नाम जोड़ने व हटाने, सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन और कृषि विभाग द्वारा केसीसी से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। अंधारझोर गांव के ग्रामीणों के आवास, पेंशन एवं राशन कार्ड को लेकर जिला प्रशासन ने योजना से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही, गांव की अन्य समस्याओं के जल्द समाधान हेतु आश्वस्त किया गया है।

    कैंप में आए सैकड़ों आवेदन

    शिविर में आवास योजना के 104, नया राशन कार्ड के लिए 05, राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने संबंधी 02, राशनकार्ड स्थानांतरण का 01, राशन कार्ड में आधार सुधार का 01, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत दिव्यांग पेंशन का 01, वृद्धा पेंशन का 05 तथा निराश्रित पेंशन का 02 आवेदन प्राप्त हुए। 25 लोगों ने केसीसी का लाभ लेने के लिए भी आवेदन किया है।

    शिल्पकारों को मिला भरोसा

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शिल्पकारों से मुलाकात की। उन्होने शिल्पकारों से तबला, मांदर, ढोल, मृदंग आदि बनाने में लगने वाले समय, लागत, निर्माण सामग्री, मार्केट तथा उनके उत्पाद को मिलने वाले मूल्य की जानकारी ली। 70 परिवारों का गांव अधारझोर के ग्रामीणों ने बताया कि कई पीढ़ियों से उनका गांव शिल्पकला को संरक्षित रखने का कार्य कर रहा है, लेकिन लागत के अनुपात में मूल्य नहीं मिलने तथा बाजार उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग इससे विमुख भी होने लगे हैं। उपायुक्त ने जमशेदपुर के साकची स्थित संजय मार्केट के पास खाली स्थान में विश्वकर्मा प्वाइंट बनाने की संभावनाओं को देखा। इस प्वाइंट पर शिल्पकारों के लिए मार्केट विकसित करने पर विचार किया गया है।

    योजनाओं को लेकर किया जागरूक

    मौके पर प्रशासन द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फुलो झानो आशीर्वाद योजना, छात्रवृत्ति, धान अधिप्राप्ति, अनुदानित दर पर कृषि उपकरण वितरण योजना तथा अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    ​शिल्पकारों की परंपरा को मिलेगा बढ़ावा

    पूर्वी सिंहभूम डीसी  मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है। गांव को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों की सैकड़ों वर्षों से चली आ रही वाद्ययंत्र निर्माण की परंपरा को बढ़ावा दिया जाएगा।  इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है।

    CM hemant soren jamshedpur The Architect जमशेदपुर ​शिल्पकार सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा तीसरी बार समन, 9 को पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article अलकायदा के संदिग्ध आतंकी कटकी की जमशेदपुर कोर्ट में पेशी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 11, 2026
    कोर्ट की खबरें

    वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    May 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : करीब दो साल बाद जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    May 11, 2026
    Latest Posts

    बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त

    May 11, 2026

    रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 11, 2026

    झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दबोचा गया

    May 11, 2026

    देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड

    May 11, 2026

    वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.