Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सर्वे: 45 से 48 सीट लाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी
    जोहार ब्रेकिंग

    सर्वे: 45 से 48 सीट लाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2019Updated:November 29, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं। थर्ड पार्टी इंटरनल सर्वे के अनुसार इस बार झारखंड में भाजपा को 45 से 48 सीटें मिलने वाली हैं। वहीं झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन को 27 से 30 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस तरह पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटों का आंकड़ा भाजपा आसानी से पार कर जाएगी।
    रिपोर्ट के अनुसार इस बार भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत भी पिछले चुनाव से बेहतर होगा 2014 में भाजपा व आजसू गठबंधन ने 42 सीट हासिल की थी, जिसके लिए राज्य की 31 फीसद जनता ने वोट किया था। इस बार की रिपोर्ट दावा कर रही है कि अकेले बीजेपी को 42 फीसद वोट मिलेंगे, वहीं कांग्रेस झामुमो और राजद गठबंधन को 40 फ़ीसदी वोट मिलेंगे।

    ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है झारखंड पुकारा बीजेपी दोबारा
    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग के पहले सोशल साइट पर झारखंड पुकारा बीजेपी दोबारा ट्रेंड कर रहा है । शुक्रवार को ट्विटर के टॉप फाइव ट्रेंड में पहले नंबर पर झारखंड पुकारा बीजेपी दोबारा ट्रेंड कर रहा है। सोशल साइट पर वोटिंग के ठीक पहले आए इस ट्रेंड से भाजपा के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने रिपोर्ट पर कहा है कि 5 सालों में रघुवर सरकार की प्राथमिकता सुशासन ही रही है। उन्होंने कहा कि 19 सालों में झारखंड अस्थिर सरकार और भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है। लेकिन पिछले 5 सालों में रघुवर दास ने स्थिर और साफ सुथरी सरकार दे कर मिशाल कायम किया है। विनय सहस्रबुद्धे राज्यसभा सदस्य भी हैं।

    रघुवर ने पूरे किए 92% वादे –
    पब्लिक पॉलिसी रिसर्च कमेटी कि गुरुवार को आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रघुवर दास की सरकार ने अपने 92% वादों को पूरा किया है। यह वादे 2014 के भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए थे। इन वादों को 5 साल में पूरा किया गया है। ज्ञात हो कि 2019 के लिए भी भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

    रघुवर दास हैं पहली पसंद
    ओपिनियन इंडिया के सर्वे में यह बात सामने आई है कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास पहली पसंद है। सर्वे में यह बात सामने आई है कि झारखंड में 50.7% जनता फिर से रघुवर दास को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। दूसरी ओर महागठबंधन के उम्मीदवार हेमंत सोरेन को 20.5%, बाबूलाल मरांडी को 17.5% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को 2.3 प्रतिशत , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को 1.5% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। 5.9 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री कौन होगा , इस पर लेकर अपनी कोई राय नहीं रखते। वही 1.5 फ़ीसदी लोग अन्य लोगों के संबंध में अपनी राय रखते हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर बनाने बैंक से पैसा निकाल जा रही महिला से 1.50 लाख की छिनतई, बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो अपराधी ने दी घटना को अंजाम, पुलिस कर रही मामले की जांच
    Next Article विधायक शशि भूषण सामड के द्वारा झामुमो पर टिकट बेचने के आरोप पर भाजपा का कटाक्ष -धरती बेची,पाताल बेचा, संसद में वोट बेचा, अब चुनाव में टिकट भी बेच दिया झामुमो ने : भाजपा

    Related Posts

    झारखंड

    कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025
    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    Latest Posts

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025

    कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025

    मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.