Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घर बनाने बैंक से पैसा निकाल जा रही महिला से 1.50 लाख की छिनतई, बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो अपराधी ने दी घटना को अंजाम, पुलिस कर रही मामले की जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    घर बनाने बैंक से पैसा निकाल जा रही महिला से 1.50 लाख की छिनतई, बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो अपराधी ने दी घटना को अंजाम, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2019Updated:November 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित एजी ऑफिस के पास बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला पालो देवी से बाइक सवार दो अपराधी में 1.50 लाख रुपये छिनतई कर भागा है। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 1.15 बजे की है। सफेद रंग की बाइक सवार दो अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। महिला घर बनाने के लिए बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थी। घटना के बाद महिला ने शोर मचा कर आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई सामने नही आया। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी डोरंडा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डोरंडा इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से मामले में पूछताछ की। लेकिन, किसी ने कोई जानकारी नही दी। पुलिस अपराधी की धर पकड़ के लिए चौक-चौराहों पर चेकिंग कर रही है। ताकि, अपराधी को जल्द से पकड़ा जा सके। डोरंडा इंस्पेक्टर त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है। पुलिस की कई टीम अपराधी को पकड़ने में लगी हुई है।

    दोनों अपराधी बाइक पर हेलमेट पहन छीना महिला से पैसा
    महिला के अनुसार बाइक सवार दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए है। पैसा छीनने के बाद अपराधी तेज रफ्तार में भाग गए। जिससे कोई उनलोगों को देख नही सका। शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और फिर पुलिस को सूचना दिया गया।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरयू को समर्थन दे रहे गणेश सिंह पर लगता रहा है आदिवासी जमीन कब्जा करने का आरोप, दबंगो से करता है सौदा
    Next Article सर्वे: 45 से 48 सीट लाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.