Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन से केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, सीएम ने कहा- मील का पत्थर साबित होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन
    झारखंड

    हेमंत सोरेन से केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, सीएम ने कहा- मील का पत्थर साबित होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। केंद्रीय सरना समिति ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सीएम हेमन्त सोरेन को आमंत्रित किया। वहीं प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर पूरी भव्यता के साथ झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन करने के लिए सीएम सोरेन का आभार जताया।

    ‘आदिवासी कला-संस्कृति को आगे ले जाने का प्रयास’

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2023 को एक अलग पहचान मिलेगी। इस बार इस महोत्सव का देश भर में प्रचार- प्रसार किया जा रहा है और खुशी की बात है कि देश- दुनिया से इस महोत्सव में शामिल होने के लिए लोग आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी परंपरा, कला- संस्कृति, रहन- सहन, आदिवासी उत्पाद और गीत-संगीत -नृत्य को संरक्षित और आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

    इन लोगों ने की मुलाकात

    इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, प्रकाश हंस, मुन्ना उरांव, अजीत उरांव, निकोलस एक्का, साइमन कच्छप, सोनू एक्का, अनीश अहमद, विजय बड़ाईक, जरिया उरांव, बबलू उरांव, धंजू नायक, सचिन कच्छप, मन्नू तिग्गा, विजय कच्छप, लाला कच्छप, सूरज मुंडा, मोनू राज, बिरलू तिर्की, करमा कमल लिंडा,  शनि मिंज,  पुरन टोप्पो, दिनेश कच्छप और संजू कच्छप शामिल थे।

    9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

    बता दें कि हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। ये दिवस पूरी तरह से विश्व के आदिवासियों को समर्पित हैं। इसे आदिवासियों के सम्मान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत में आदिवासियों की जनसंख्या की अगर बात करें तो 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में आदिवासियों की संख्या 8.6 प्रतिशत के करीब है।

    Central Sarna Committee Cm CM hemant soren jharkhand Jharkhand Tribal Festival meeting Milestone केंद्रीय सरना समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने 6 बीडीओ का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट
    Next Article झारखंड आदिवासी महोत्सव : दो दिवसीय समारोह में दिखेगी खान-पान से लेकर पहनावा, रहन-सहन और संस्कृति की झलक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.