Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के घर और ऑफिस पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है मामला
    देश

    हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के घर और ऑफिस पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है मामला

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर ईडी का छापा पड़ा है। राजस्व खुफिया निदेशालय मामले की जानकारी लेने के बाद ईडी ने हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष पवन मुंजाल के आवास पर छापेमारी की है। गौरतलब है कि डीआरआई ने हाल ही में पवन मुंजाल के एक करीबी सहयोगी को अघोषित विदेशी मुद्रा के एक मामले में पकड़ा था।

    इन दो स्थानों पर ली गई तलाशी

    जानकारी के अनुसार, अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ छापेमारी की है। पीएमएलए के प्रावधानों के अनुसार दिल्ली और पड़ोसी गुरुग्राम स्थित परिसरों में तलाशी ली गई है। ईडी की छापेमारी की खबर के बाद करीब 1ः30 बजे हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 3,083 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

    आयकर विभाग के बाद एमसीए करेगा जांच

    रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू ऑटोमोबाइल प्रमुख हीरो मोटोकॉर्प सरकार के रडार पर है। कॉर्पाेरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है। यह जांच हीरो मोटोकॉर्प के कुछ ट्रांजेक्शन में आयकर विभाग की ओर से की गई पूर्व जांच के बाद शुरू की गई है।

    टैक्स चोरी में पड़ चुका है छापा

    मार्च 2022 में हीरो मोटोकॉर्प पर टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग ने छापा मारा था। उस दौरान आयकर विभाग ने तलाशी के दौरान हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल के आवास की भी जांच की थी। विभाग की मूल कंपनी सीबीडीटी ने कंपनी का नाम लिए बिना एक बयान में कहा था कि उसे 800 करोड़ रुपये से अधिक के कथित अवैध व्यापार खर्च का पता चला है।

    chairman Pawan Munjal ED raids gurugram Hero MotoCorp Hero MotoCorp chairman Pawan Munjal house and office it money laundering new delhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेरमो अनुमंडल को बनाए जिला, आजसू विधायक लंबोदर महतो ने की मांग
    Next Article मणिपुर हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, डीजीपी को भेजा समन, 7 अगस्त को होगी पेशी

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.