Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»पीयूष गोयल की शिकायत पर आप सांसद संजय सिंह पूरे सत्र के लिए निलंबित, मणिपुर हिंसा पर चर्चा की कर रहे थे मांग
    देश

    पीयूष गोयल की शिकायत पर आप सांसद संजय सिंह पूरे सत्र के लिए निलंबित, मणिपुर हिंसा पर चर्चा की कर रहे थे मांग

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2023Updated:July 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा सभापति ने कहा कि संजय सिंह को बार बार मना किया गया कि हंगामा न करें उसके बावजूद उन्होंने सदन की कार्यवाही को बाधित की। इसलिए उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किया गया है। राज्यसभा सभापति ने ये कार्यवाई पीयूष गोयल की शिकायत पर की है। सांसद पीयूष गोयल ने कहा था कि सरकार चर्चा को तैयार है फिर भी कार्यवाई बाधित की जा रही है।

    मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा

    सदन में भारी हंगामे के बीच सभापति ने राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू कराया। प्रश्नकाल के अभी चार उत्तर ही दिए जा सके थे कि मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर संजय सिंह नारेबाजी करते हुए सभापति के आसन के समीप जा पहुंचे। सभापति की ओर से चेतावनी देने के बावजूद संजय सिंह अपने स्थान पर नहीं गए और मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराए जाने की मांग और नारेबाजी करते रहे।

    AAP ने की कड़ी निंदा

    आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने संजय सिंह के निलंबन पर कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी लीगल टीम इस मामले को देखेगी। संजय सिंह को निलंबित करने के खिलाफ विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा के सभापति से मिल रहे हैं।

    मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं विपक्ष के नेता

    मणिपुर में दो महीने से जारी हिंसा पर विपक्ष लगातार सदन में चर्चा और पीएम मोदी से जवाब देने की मांग कर रहा है। साथ ही विपक्ष सदन में इसी मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। इसी के चलते सदन के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी और हंगामा जारी है।

    बीजेपी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर कर रही चर्चा की मांग

    महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर जहां कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को साथ लेकर मणिपुर मामले में एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं बीजेपी भी लगातार राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध का मसला उठा रही है। बीजेपी का कहना है वो सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है मगर इसके साथ ही राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर भी चर्चा होनी चाहिए।

    AAP MP Sanjay Singh suspended accused disrupting Bihar Bjp Congress entire session Manipur MP Sanjay Singh new delhi Piyush Goyal proceedings House Rajasthan West Bengal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : जंगल में अभियान पर निकले असिस्टेंट कमांडर घायल, आईईडी ब्लास्ट के हुए शिकार
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट को राज्य सरकार ने बताया : नक्शा पास करने का सॉफ्टवेयर तैयार, कल से होगा लाइव, एक सप्ताह चलेगा ट्रायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.