Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं- खड़गे
    देश

    कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं- खड़गे

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु : बेंगलुरु में चल रही विपक्षी एकता की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि कांग्रेस पार्टी 2024 में प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं है। कांग्रेस विपक्ष की मीटिंग में शामिल हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री की रेस में नहीं है। कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।

    जिनके बदौलत बीजेपी सत्ता में आई उसे ही त्याग दिया- खड़गे

    बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम यहां 26 पार्टियां हैं। हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई फिर उन्हें त्याग दिया। आज बीजेपी अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य भाग-दौड़ कर रहे हैं।

    गठबंधन के नाम में हो ‘भारत’ शब्द- नीतीश कुमार

    मिली जानकारी के अनुसार विपक्ष की बैठक में नीतीश कुमार ने कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में होनी चाहिए। गठबंधन के नाम में ‘भारत’ शब्द होना चाहिए। नीतीश कुमार ने बड़ी बात ये भी कही कि विपक्ष एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर 350 सीट जीतेगा। पहले साथ मिलकर चुनाव लड़े और जीतेंगे। इसके बाद पीएम का नाम तय करेंगे।

    पीएम मोदी ने 10 साल में देश चौपट कर दिया- केजरीवाल

    विपक्ष की मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को 10 साल तक देश पर शासन करने का मौका मिला। उन्होंने लगभग हर क्षेत्र को पूरी तरह से चौपट कर दिया। उन्होंने लोगों के बीच नफरत पैदा कर दी है, अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, महंगाई चरम पर है, सभी क्षेत्रों में बेरोजगारी है। अब भारत के लोगों के लिए उनसे छुटकारा पाने का समय आ गया है। इसलिए समान विचारधारा वाली सभी पार्टियां एक साथ आ रही हैं।

    अच्छे निर्णय लिए जाएंगे- ममता बनर्जी

    विपक्ष की बैठक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा के ये एक अच्छी, सार्थक बैठक है। रचनात्मक निर्णय लिए जाएंगे। आज जो चर्चा हुई उसके बाद का नतीजा इस देश के लोगों के लिए सही हो सकता है।

    Bengaluru Congress Congress is not in the race for Prime Minister's post' Mallikarjun Kharge Mamta Banerjee Nitish kumar Opposition unity meeting Prime Minister Prime Minister's post मल्लिकार्जुन खड़गे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई ने कोर्ट को बताया, तारा शाहदेव को धोखे में रखकर की गई शादी
    Next Article जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद कमीशन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का हाई कोर्ट ने दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.