Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 7:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»विपक्षी एकता की दूसरी महाबैठक बेंगलुरु में आज, शरद पवार नहीं होंगे शामिल
    देश

    विपक्षी एकता की दूसरी महाबैठक बेंगलुरु में आज, शरद पवार नहीं होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी पार्टी लगातार बैठकें कर रही है। पिछले महीने पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई। अब आज विपक्ष की दूसरी महाबैठक बेंगलुरु में होने वाली है। विपक्ष की दूसरी बैठक बेंगलुरु में शाम 6 बजे शुरू होगी। इसके लिए एजेंडा और मिनट टु मिनट कार्यक्रम भी तय किया गया है, ताकि इस बार विपक्षी एकता की दशा में कोई ठोस निर्णय लिया जा सके।

    सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु के लिए रवाना

    बेंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय संयुक्त विपक्ष की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी 10 जनपथ से रवाना हो गए हैं। बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में दो दिनों तक चलने वाली बैठक में 26 पार्टियां शामिल होंगी। विपक्ष की इस बैठक में कई मुद्दों पर मंथन होगा। गठबंधन का नया नाम या फिर यूपीए ही रखने, सीट बंटवारे और संयोजक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

    शरद पवार मीटिंग में नहीं होंगे शामिल

    बैठक में जदयू से सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा शामिल होंगे। वहीं राजद से लालू यादव और तेजस्वी हिस्सा लेंगे। एनसीपी से शरद पवार मीटिंग में नहीं जाएंगे बल्कि उनकी जगह पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले बेंगलुरु जाएंगी। हालांकि दूसरे दिन मीटिंग में शरद पवार शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उद्धव ठाकरे बैठक में जाएंगे।

    ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल भी होंगे शामिल

    टीएमसी नेताओं के शामिल होने पर सस्पेंस खत्म हो गया है। ममता बनर्जी दोपहर 1 बजे कोलकाता से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगी और भतीजे अभिषेक बनर्जी भी साथ होंगे। आम आदमी पार्टी ने भी बैठक में हिस्सा लेने का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा मीटिंग में शामिल होंगे।

    विपक्ष की बैठक में जेडीएस नहीं होगा शामिल

    बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी एचडी कुमारस्वामी ने कहा, विपक्ष ने कभी भी जेडीएस को अपना हिस्सा नहीं माना इसलिए जेडीएस के किसी भी महागठबंधन की पार्टी होने का कोई सवाल ही नहीं है। एनडीए ने हमारी पार्टी को किसी बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

    Arvind kejriwal Bengaluru Bihar CM Mamata Banerjee CM Nitish Kumar Congress general meeting opposition unity Opposition unity patna Rahul Gandhi Sharad Pawar Sharad Pawar will not attend Sonia Gandhi लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर कटाक्ष, कहा- लोकतंत्र बचाओ नहीं, यह है गर्दन बचाओ अभियान
    Next Article जमीन घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत अर्जी पर 28 जुलाई को सुनवाई

    Related Posts

    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    देश

    देश में कोरोना के एक्टिव केस हुए 7383, 24 घंटे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.