Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : नीतीश जल्द शुरू करेंगे ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ यात्रा
    बिहार

    बिहार : नीतीश जल्द शुरू करेंगे ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ यात्रा

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मधुबनी : वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन के आसन्न खतरों से सचेत और इसके समाधान के लिए बिहार में शुरू किए गए ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के फायदों को हर हाल में धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि वह जल्द ही जल-जीवन-हरियाली अभियान यात्रा की शुरुआत करेंगे।

    श्री कुमार ने यहां मधेपुर प्रखंड में बरियरवा के जगदेव सलौता उच्च विद्यालय मैदान में मधुबनी एवं दरभंगा जिले के अधीन पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के अंतर्गत सात कार्यों शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुऐ कहा कि उनकी प्रतिबद्धता न्याय के साथ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहने की रही है। न्याय के साथ विकास का अर्थ हर इलाके का विकास और समाज के हर तबके का उत्थान है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाशिए के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह जब भी किसी योजना की शुरुआत करते हैं तो उसके बाद लोगों के बीच जाकर उसे जानने और समझने का प्रयास करते हैं। इससे उन्हें काम करने में सहुलियत होती है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जल-जीवन-हरियाली अभियान यात्रा पर निकलेंगे।

    श्री कुमार ने कहा कि वर्षा की अनिरंतरता जलवायु परिवर्तन का ही परिणाम है। इस वर्ष 13 जुलाई को सभी दलों के विधायकों एवं विधान पार्षदों की विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकट विषय पर करीब आठ घंटे विस्तृत चर्चा हुई और सबने मिलकर इसके समाधान के लिए एकजुट प्रयास करने का निर्णय लिया। इसके तहत जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल है हरियाली है तभी जीवन है। चाहे वह मनुष्य का हो, पशु-पक्षी का हो या फिर कोई जीव-जंतु का हो। इसलिए, राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर दी गई है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित
    Next Article अक्षय कुमार सुपरहिट तेलुगू फिल्म भागमती का रीमेक बनायेंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.