Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Nov, 2025 ♦ 6:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर, युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 21 वार, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला
    देश

    दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर, युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 21 वार, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

    सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। साहिल लगातार चाकू से हमला करता रहा। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मुखबिर ने बीट स्टाफ को नाबालिग युवती की हत्या की जानकारी दी। साथ ही पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पड़ताल में नाबालिग लड़की की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की पुत्री थी।

    पुलिस के अनुसार, साहिल और साक्षी के बीच संबंध थे, लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। जब साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा।

    साक्षी के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी साहिल अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने वर्षों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News : धनबाद रेल मंडल के निचितपुर स्टेशन के पास बड़ी घटना, बिजली की चपेट में आकर 8 की मौत
    Next Article हजारीबाग : चरही -घाटो मार्ग पर हाइवा के ठोकर से हाइड्रा पलटा, चालक की मौत

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड : अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट कर लाया गया भारत

    November 19, 2025
    कारोबार

    चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, निवेशक परेशान

    November 19, 2025
    देश

    जियो के सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को 18 महीने तक फ्री मिलेगा Gemini Pro Plan

    November 19, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : झारखंड में स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय दोगुना

    November 19, 2025

    सारंडा से नक्सलियों का सफाया बहुत जल्द : डीजीपी तदाशा मिश्रा

    November 19, 2025

    जेसीआई रांची ने जोनकोन 2025 में जीते 19 पुरस्कार, प्रतीक जैन बने मंडल 3 के बेस्ट प्रेसिडेंट

    November 19, 2025

    रांची में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम 21 से

    November 19, 2025

    सुदेश महतो ने नीतीश कुमार को दी बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में भी होंगे शामिल

    November 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.