Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोहरदगा सीट पर भाजपा से सुखदेव भगत ने किया नामांकन
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा सीट पर भाजपा से सुखदेव भगत ने किया नामांकन

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ शह-मात के खेल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी, लेकिन इसमें सिर्फ एक ही नाम है। यहां से लोहरदगा विधानसभा सीट से भाजपा ने सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया है। ग्रीन सिग्नल के साथ चुनाव चिह्न मिलने के बाद सुखदेव भगत ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। पहले चरण के लिए हुसैनाबाद विधानसभा सीट से भी नाम की घोषणा की उम्मीद की जा रही थी। सुखदेव के नामांकन पत्र भरने के साथ ही अब लोहरदगा सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का दोस्ताना संघर्ष तय हो गया। भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी दो दिन पहले ही लोहरदगा से नीरू शांति भगत को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं। इसके अलावा लोहरदगा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव भी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के सधनु भगत ने पार्टी से विद्रोह करते हुए भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोहरदगा से पर्चा दाखिल किया है। भाजपा के बागी उम्मीदवार के मैदान में होने से अब इस सीट पर चुनाव बहुत ही रोचक होने की संभावना है। यहां 30 नवम्बर को मतदान होना है।

    उललेखनीय है कि झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सुखदेव भगत ने कांग्रेस के सिम्बल पर गुमला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा सुदर्शन भगत ने उन्हें हरा दिया था। लोकसभा चुनाव में भितरघात का आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर उरांव और धीरज साहू के खिलाफ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को लिखित शिकायत भी की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और पिछले महीने 23 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हो गये थे।

    कमल किशोर को सजा होने के बाद 2016 उपचुनाव भी लड़ी थीं नीरू

    नीरू भगत पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी हैं। नीरू भगत आजसू पार्टी से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में लोहरदगा विधानसभा सीट से आजसू के कमल किशोर भगत ने चुनाव जीता था। इसके बाद झारखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केके सिन्हा के साथ मारपीट मामले में अदालत ने उन्हें दो साल से अधिक की सजा सुनाई थी। सजा होने के बाद कमल किशोर का विधायक पद छिन गया था। फिर 2016 में हुए उपचुनाव में आजसू ने कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू भगत को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुखदेव भगत ने उन्हें हरा दिया था।

    #Online news jharkhand Latest hidni news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम करेगी छापेमारी
    Next Article फीस बढ़ोत्तरी को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के आगे झुका जेएनयू प्रशासन, हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.