Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम करेगी छापेमारी
    झारखंड

    रामगढ़ : वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम करेगी छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ । रामगढ़ जिले में विधानसभा का चुनाव 12 दिसंबर को होने वाला है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को एसपी प्रभात कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक में विशेष निर्देश जिले के तमाम थाना प्रभारियों को दिया। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्क्वाड टीम और स्टेटिक स्क्वार्ड टीम का गठन हो चुका है। सभी पदाधिकारी दंडाधिकारी के साथ भ्रमण भी कर रहे हैं। इस टीम का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान लगभग सभी गाड़ियों की जांच करना है। कोई भी वाहन अगर संदिग्ध प्रतीत होता है तो उसकी जांच अति आवश्यक है। इसके अलावा एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा भी की। सभी थानों को लंबित पड़े मामले का निष्पादन शीघ्र करने को कहा। इसके अलावा रामगढ़ एसडीपीओ को सुपरविजन रिपोर्ट अति शीघ्र सौंपने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि चुनाव को लेकर असामाजिक तत्व और नक्सली संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। उनके निशाने पर चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशी भी हैं। इसके अलावा व्यवसाई वर्ग को भी वसूली के लिए टारगेट किया जा रहा है। इस विषय पर विशेष तौर पर बनी टीम को कार्रवाई करनी है।

    एसपी ने कहा कि पतरातू एसडीपीओ को विशेष तौर पर अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बरकाकाना से लेकर पतरातू तक कुछ असामाजिक तत्वों की सक्रियता देखी जा रही है। उसके खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाना है। साथ ही वारंटियों की सूची बनाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश भी दिया। बैठक में रामगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव, पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोए, रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार, यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार, गोला थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद , रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, महिला थाना प्रभारी मिंजराही बिरुआ, बासल ओपी प्रभारी राजे कुमारी कुजुर, भुरकुंडा थाना प्रभारी रघुनंदन सिंह, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर विद्याशंकर सहित जिले के तमाम थानों के प्रभारी मौजूद थे।

    #latest hindi news #Online news jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड विधानसभा चुनाव : तोरपा सीट पर बहुकोणीय मुकाबला के आसार
    Next Article लोहरदगा सीट पर भाजपा से सुखदेव भगत ने किया नामांकन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.