Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड विधानसभा चुनाव : तोरपा सीट पर बहुकोणीय मुकाबला के आसार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड विधानसभा चुनाव : तोरपा सीट पर बहुकोणीय मुकाबला के आसार

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    खूंटी। जनजातियों के लिए सुरक्षित तोरपा विधानसभा क्षेत्र का लगातार दो बार से प्रतिनिधित्व कर रहे झामुमो विधायक पौलुस सुरीन के लिए इस बार विधानसभा की राह आसान नहीं दिख रही। उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कोचे मुंडा तो मैदान में हैं ही, झारखंड पार्टी एनोस गुट के सुभाष कोंगाड़ी, झापा रिलन गुट के कुलन पतरस आईंद और झाविमो के मार्षल मुंडू भी चुनावी दंगल में नजर आयेंगे। संभावित उम्मीदवारों को देखते हुए इतना तय है कि विधानसभा चुनाव में तोरपा सीट पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। राजनीति के जानकार बताते हैं कि कोचे मुंडा के अलावा अन्य सभी उम्मदीवार ईसाई समुदाय के हैं। इसके कारण ईसाई मतों के बिखराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि अपने दो सत्रों के कार्यकाल में विधायक पौलुस सुरीन ने गैर आदिवासी गांवों की उपेक्षा की। उन गांवों में विधायक निधि से कोई काम नहीं हुआ। इसको लेकर सदान मतदाता उनसे दूर जा सकते हैं। जानकार तो दावा करते हैं कि इस बार ईसाई समुदाय का एक धड़ा पौलुस सुरीन की कार्यशैली से नाराज है। इसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। वैसे देखा जाए तो तोरपा सीट शुरू से झारखंड पार्टी की परंपरागत सीट रही थी, पर एनई होरो के बाद पार्टी को यहां से कभी जीत नसीब नहीं हुई। तोरपा सीट से झापा आठ बार जीत हासिल कर चुकी है। कांग्रेस, भाजपा और झामुमो भी दो-दो बार जीत दर्ज कर चुके है।
    जानकार बताते हैं कि तोरपा में पहली बार 1957 में विधानसभा चुनाव हुआ था। पहले चुनाव में झारखंड पार्टी के जुलियस मुंडा विधायक चुने गये थे। 1962, 1969, 1972, 1977, 1985, 1990 और 1995 में झारखंड पार्टी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2000 और 2005 में भाजपा के कोचे मुंडा और 2009 और 2014 में झामुमो के पौलुस सुरीन ने जीत हासिल की। 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस(आई) के
    लियन्द्र ने कांग्रेस(यू) की सुशीला केरकेट्टा को पराजित कर पहली बार तोरपा सीट को कांग्रेस की झोली में डाला था, लेकिन 1985 में झापा के एनई होरो ने लियेंद्र तिड़ू को पराजित कर तोरपा सीट फिर अपने नाम कर लिया। 1995 में भी एनई होरो ने कांग्रेस की डोली कंडुलना को परास्त कर दिया था। उसके बाद झापा को वहां से कभी जीत नसीब नहीं हुई। हाल के दिनों में देखें, तो तोरपा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और झामुमो ने अपनी पकड़ मजबूत की है। झारखंड पार्टी खंड-खंड में बंट चुकी है। झाविमो और अन्य क्षत्रपों का कोई विशेष आधार क्षेत्र में नजर नहीं आता। इसलिए मुख्य मुकाबला एक फिर भाजपा और झामुमो के बीच हो, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : सीमा पर पाकिस्तान ने बरसाए गोले, जवाबी कार्रवाई में मारे गए चार पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह
    Next Article रामगढ़ : वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम करेगी छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.