Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस ने पूरे राज्य में SBI और LIC के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
    झारखंड

    कांग्रेस ने पूरे राज्य में SBI और LIC के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अडानी ग्रुप पर वितीय अनियमितता के खिलाफ आज कांग्रेस के देशव्यापी मार्च एवं विरोध-प्रदर्शन के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में एसबीआई और एलआईसी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

    राँची में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष कुमार राजा ने किया

    राजधानी में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा ने किया. वहीं रांची ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में एलआईसी कार्यालय हिनू के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. इस विरोध-प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, राजीव रंजन प्रसाद, अभिलाष साहु ने संबोधित किया.

    केन्द्र की सरकार ने LIC के माध्यम से लूटने का काम किया

    धरना प्रदर्शन को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एक-एक भारतवासी के पसीने से कमाई धन राशि एलआईसी के माध्यम से केन्द्र की सरकार ने लूटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि निम्नवर्गीय, मध्यमवर्गीय परिवार के लोग एक ओर महंगाई के संकट से गुजर रहे है वहीं दूसरी ओर अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए जमा पूंजी भी डूबने के कगार पर हैं.

    भारतीय बैंकों का अडानी समूह पर करीब 80 हजार करोड़ का कर्ज

    उन्होंने कहा कि अभी तक एलआईसी के 39 करोड़ पालिसी धारकों का 33060 करोड रूपये डूब चुके हैं. भारतीय बैंकों का अडानी समूह पर करीब 80 हजार करोड का कर्ज है. इसके बावजूद बैंकों से कर्ज देकर खाताधारकों का पैसा मोदी सरकार डूबा रही है. उन्होंने कहा कि एलआईसी और एसबीआई में हिस्से को प्रधानमंत्री ने अडानी ग्रुप के ऐसे समूह का हवाला किया जिस पर देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट फ्रोड का इल्जाम लगा है. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री खामोश क्यूं है, देश की जांच एजेंसियों चुप क्यों है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब्दुल कयूम अंसारी उर्दू मिडिल स्कूल इरबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं विदाई समाहरोह का आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री सोरेन केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिले, बोले- आवास प्लस में निबंधित गरीब लोगों का आवास हो स्वीकृत

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.