Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टीबी मुक्त जिला बनाने में अदाणी फॉउंडेशन समेत अन्य निक्षय मित्रों की भूमिका को मिला सम्मान
    झारखंड

    टीबी मुक्त जिला बनाने में अदाणी फॉउंडेशन समेत अन्य निक्षय मित्रों की भूमिका को मिला सम्मान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हज़ारीबाग। हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को समाहरणालय भवन सभागार में जिले के टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी बेहतर देखभाल करने वाले अदाणी फॉउंडेशन समेत अन्य निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने को लेकर निक्षय मित्र योजना शुरू की गई है, जिसके तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से निजी व्यक्ति, संस्था और कॉरपोरेट फर्म टीबी मरीजों को गोद ले सकते हैं। इस योजना के माध्यम से देश में तपेदिक (टीबी) रोग का उन्मूलन करना है। साथ ही ऐसे रोगियों को मुफ्त आहार/पोषण प्रदान करना है।

    इस सम्मान समारोह के मौके पर उपायुक्त ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अनिवार्य है। समाज में टीबी को लेकर कई भ्रांतियां व्याप्त हैं, जिसे जनजागरूकता के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र स्वयं की इच्छा से टीबी मरीजों को गोद ले रहे हैं एवं पौष्टिक आहार देकर उनका सहयोग कर रहे हैं जो निश्चय ही एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अदाणी फॉउंडेशन समेत तीस निक्षय मित्र को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही इस क्षेत्र में कार्य करने वालों से उनके अनुभवों को भी जाना। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में जिला प्रशासन पूरी तरह से हर सहयोग के लिए तैयार है।

    अदाणी फॉउंडेशन ने 60 टीबी के मरीजों को गोद लिया है। इन्हें अब तक चार चरणों के तहत पोषण आहार प्रदान किए गए हैं। आने वाले दो महीनों में इन्हें शेष दो चरणों के तहत पोषण आहार के किट मुहैया कराए जाएंगे।

    ये हुए सम्मानित

    प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, सदर विधायक प्रतिनिधि रंजन चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट विनोद कुमार, अदाणी के गोंदलपुरा खनन परियोजना के महाप्रबंधक धर्मेंद्र दूबे, उप प्रबंधक (सीएसआर) मोहित कुमार गुप्ता, एनटीपीसी केरेडारी के अधिकारी एवं अन्य।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : किरीबुरू में घर में लगी आग, पिता और मासूम बेटी जिंदा जले
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा, अनिल वास्तावड़े कोर्ट में हुए पेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.