Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 1:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»सिद्धि योग में शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि :- आचार्य प्रणव
    धर्म/ज्योतिष

    सिद्धि योग में शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि :- आचार्य प्रणव

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मिश्रामाघ गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023 हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में चार नवरात्रि पड़ती हैं। जिसमें प्रकट रूप से एक चैत्र नवरात्रि तथा आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि और गुप्त रूप से माघ और आषाढ़ माह में नवरात्रि आती है। गुप्त नवरात्रि को गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। माघ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ माघ शुक्ल प्रतिपदा से होता है, जो नवमी तिथि तक होती है। इस साल माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि 22 जनवरी को और नवमी तिथि 30 जनवरी को है।सिद्धि योग में होगी गुप्त नवरात्रि आरंभ 22 जनवरी को माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ सिद्धि योग में होगा। प्रातः 11:22 बजे तक वज्र योग है। उसके बाद से सिद्धि योग लगेगा। सिद्धि योग अगले दिन प्रातः 05:41 बजे तक है। कलश स्थापना मुहूर्त 22 जनवरी को माघ गुप्त नवरात्रि के कलश स्थापना सूर्योदय से ही किया जाएगा। सुबह यायिजय योग और सवर्थसिध्दधियोग रहेगा

    पुनः दोपहर में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक है। इसलिए पूरे दिन होगा कलश स्थापना। नवरात्रि के इन दिनों में, देवी दुर्गा अपने भक्तों की हर मुराद पूरी कर उन्हें हर प्रकार के दुःख और दर्द से निजात दिलाती है। यही मुख्य कारण है कि इस दौरान दुनियाभर में देवी दुर्गा के मंदिरों में, मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है।गुप्त नवरात्रि शुभ योग मुहूर्त प्रतिपदा (मां शैलपुत्री): 22 जनवरी द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी): 23 जनवरी तृतीया (मां चंद्रघंटा): 24 जनवरी चतुर्थी (मां कुष्मांडा): 25 जनवरी पंचमी (मां स्कंदमाता): 26 जनवरी षष्ठी (मां कात्यायनी): 27 जनवरी सप्तमी (मां कालरात्रि): 28 जनवरी अष्टमी (मां महागौरी): 29 जनवरी नवमी (मां सिद्धिदात्री): 30 जनवरी गुप्त नवरात्रि पूजन विधि गुप्त नवरात्रि में नौ दिन के लिए कलश स्थापना की जा सकती है। अगर कलश की स्थापना की है तो दोनों सुबह-शाम मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करें। दोनों ही समय आरती करना भी अच्छा होगा। मां को दोनों समय भोग भी लगाएं। सबसे सरल और उत्तम भोग है लौंग और बताशा। मां के लिए लाल फूल सर्वोत्तम होता है।

    vidh

    हालांकि इस दौरान मां को आक, मदार, दूब और तुलसी बिल्कुल न चढ़ाएं। पूरे नौ दिन अपना खान-पान और आहार सात्विक रखें।गुप्त नवरात्र के दौरान दस महाविद्या (तंत्र साधना) के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करना चाहिए।गुप्त नवरात्रि का महत्वनवरात्रि में देवी शक्ति मां दुर्गा के भक्त उनके नौ रूपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। नवरात्र के समय घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है।

    इसके दौरान मंदिरों में जागरण किए जाते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से लोगों को हर मुश्किल परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। इन नौ दिनों को बहुत पवित्र माना जाता है और भक्त नवरात्रि के दौरान उपवास रखते हैं।प्रसिद्ध ज्योतिषआचार्य प्रणव मिश्राआचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची8210075897

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को अपराधियों ने किया आग के हवाले
    Next Article रांची: उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भाई दूज 2025 : भाई-बहन के प्रेम का पर्व आज… जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

    October 23, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 23 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 23, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    गोवर्धन पूजा : भगवान श्री कृष्ण की लीला का उत्सव… जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    October 22, 2025
    Latest Posts

    केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, बाबा की डोली निकली उखीमठ के लिए

    October 23, 2025

    IND vs AUS : रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

    October 23, 2025

    महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया सीएम फेस, सहनी होंगे डिप्टी CM

    October 23, 2025

    सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन रेड हंट’ : 104 लाल वारंटों का निष्पादन, 51 अपराधी गिरफ्तार

    October 23, 2025

    दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई खराबी

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.