Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 11:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»Twitter हुआ डाउन, न नोटिफिकेशन आया न अकाउंट हुआ लॉगिन, एलन मस्क के खरीदने के बाद तीसरी बार हुआ डाउन
    विदेश

    Twitter हुआ डाउन, न नोटिफिकेशन आया न अकाउंट हुआ लॉगिन, एलन मस्क के खरीदने के बाद तीसरी बार हुआ डाउन

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाशिंगटन. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात हजारों यूजर्स के लिए डाउन रहा. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के हवाले से बताया है कि अमेरिका में हजारों यूजर्स (Twitter Users) को इस समस्या का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार 10,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका में शाम को करीब 7:40 बजे इस समस्या को साझा किया. कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि उनके ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहे हैं. वहीं भारत में भी गुरुवार की सुबह तमाम यूजर्स ने इस संबंध में शिकायत की और प्रिंट शॉट साझा किए.

    एलन मस्क के खरीदने के बाद तीसरा मौका
    भारत में कई यूजर्स को ट्विटर के वेब वर्जन पर लॉगिन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे से वेब वर्जन में साइन इन करने में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, नागपुर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता सहित कई शहरों में आउटेज की सूचना मिली थी. कई बार रीफ्रेश करने के बावजूद लॉग-इन या लॉगआउट करने पर यूजर्स को एरर के मैसेज दिखाई पड़ रहे हैं. हालांकि मोबाइल पर ट्विटर सही तरीके से काम कर रहा है. आपको बता दें कि अक्टूबर के अंत में मस्क (Elon Musk) द्वारा कंपनी के अधिग्रहण के बाद से यह तीसरा मौका है, जब ट्विटर बंद हुआ है.

    vidh

    कर्मचारियों की कमी भी एक समस्या
    अरबपति एलन मस्क ने अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में 44 अरब डॉलर के सौदे में ट्विटर का अधिग्रहण किया. तब से, वह ट्विटर ब्लू को एक सशुल्क सेवा बनाने सहित कई नई सुविधाएं लाने के लिए काम कर रहे हैं. ट्विटर विभिन्न श्रेणियों के लिए वेरिफाइड सुविधा को कई रंगों में भी रोल आउट कर रहा है.

    उन्होंने कार्यभार संभालते ही 75% कर्मचारियों को हटा दिया या वह खुद छोड़कर चले गए, जिस वजह से बार बार ऐसी दिक्कतों से ट्विटर को दो चार होना पड़ रहा है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News पेशरार इलाके में रविन्द्र गंझू दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख के दो इनामी नक्सली को सुरक्षबलों ने पकड़ा
    Next Article चतरा : सात ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    विदेश

     ईरान में हालात सुधरने के संकेत, तेहरान एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    April 25, 2026
    विदेश

    ट्रंप का ऐलान- ईरान पर परमाणु हथियार नहीं चलाएगा अमेरिका

    April 24, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.