Breaking News पेशरार इलाके में रविन्द्र गंझू दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख के दो इनामी नक्सली को सुरक्षबलों ने पकड़ा

रांची/लोहरदगा। लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र स्थित कोर्गो गांव में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षबलों ने मुठभेड़ के दौरान 5 लाख के दो इनामी नक्सली को पकड़ा है। गुरुवार की सुबह करीब 6.30 बजे मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पकड़े गए एक नक्सली को गोली लगी भी लगी है। पुलिस अधिकारी की मानें तो गिरफ्तार नक्सलियों में रविंद्र गंझू दस्ते का नक्सली चंद्रभान पाहन ओर गोविंद ब्रिजया शामिल है। दोनों पर 5 लाख का इनाम भी झारखंड सरकार ने रखा है। दोनों सब जोनल मेंबर है। सीआरपीएफ 158 बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। फिललाल इलाके में सर्च अभियान जारी है।

vidh

पुलिस को मिली थी रविन्द्र गंझू द्वारा बैठक की सूचना
पुलिस सूत्रों की मानें तो सूचना मिली थी कि इलाके में रविंद्र गंझू का दस्ता सक्रिय है। पूरा दस्ता एक बैठक कर रहा है। इसी सूचना पर कोर्गो में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को देख नक्सली गोलीबारी करने लगे। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें दो नक्सली को गोली लगी है। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर अभियान चला रही है।