Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 13, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ASI
    एएसआई मनोज पासवान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के गुमला शाखा के पूर्व सचिव और ASI मनोज पासवान एक बार फिर गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। महिला थाना गुमला में दर्ज मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें संगठन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खूंटी जिले के लोधमा गांव निवासी एक महिला के आवेदन पर महिला थाना गुमला में ASI मनोज पासवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 12 मई को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

    ASI मनोज पासवान का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। वर्ष 2025 में गुमला जिला बल की दो महिला पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले में भी गुमला थाना में केस दर्ज हुआ था और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में जनवरी 2026 में उन्हें जमानत मिल गई थी। उस घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने उन्हें गुमला शाखा के सचिव पद से निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर संयुक्त सचिव को शाखा का प्रभार सौंपा गया था।

    संगठन ने कहा, छवि खराब करने वालों के लिए जगह नहीं

    ताजा मामले के सामने आने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ा संदेश दिया है। संगठन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने कहा कि इस तरह के कृत्य पुलिस परिवार और एसोसिएशन की छवि को धूमिल करते हैं। इसलिए मनोज पासवान को तत्काल प्रभाव से संगठन की सदस्यता से वंचित करते हुए गुमला शाखा के सचिव पद से बर्खास्त कर दिया गया है। एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार और अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू की ओर से जारी बयान में सभी पुलिसकर्मियों से अपील की गई है कि वे ऐसा कोई आचरण न करें, जिससे विभाग और संगठन की प्रतिष्ठा पर आंच आए।

    Also Read : बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    Association Takes Action Against ASI Arrested in Harassment Case; Expelled from the Organization महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन संगठन से किया बर्खास्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार
    Next Article CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.