Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 8:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : पूजा स्वर्ण मुकाबले में, भारत का दूसरा पदक पक्का
    खेल

    अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : पूजा स्वर्ण मुकाबले में, भारत का दूसरा पदक पक्का

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : भारत की पूजा गहलोत शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में फाइनल में पहुंच गयीं और उन्होंने प्रतियोगिता में भारत का दूसरा पदक पक्का कर दिया।

    पूजा ने 53 किग्रा में क्वालिफिकेशन में रूस की एकातेरिना वेरबीना को 8-3 से तथा क्वार्टरफाइनल में ताइपे की मेंग सुआन सीह को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उन्होंने तुर्की की जेनैप येतगिल को 8-4 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। पूजा का स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला जापान की हारुना ओकुनो से होगा।

    इससे पहले पुरुष फ्रीस्टाइल में रविंदर 61 किग्रा के फाइनल में पहुंचे थे और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा था। भारत ने इस तरह अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार कर लिया है। भारत ने पिछली चैंपियनशिप में एक रजत पदक जीता था।

    ज्योति को कल सेमीफाइनल में जापान की कीका कगाता से 4-15 से हार का सामना करना पड़ा था और आज कांस्य पदक के लिये उनका मुकाबला रूस की नादेजदा सोकोलोवा से होगा। इस बीच 72 किग्रा में नैना को क्यूबा की मिलियम्स पोट्रिले ने 13-3 से पराजित किया। पोट्रिले के फाइनल में पहुंचने से नैना को रेपेचेज़ में उतरने का मौका मिल गया जहां उनका मुकाबला रूस की एवगेनिया जाखरचेंको से होगा।

    गुरूवार को अन्य वजन वर्गों में पिंकी को 57 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में कनाडा की हना टेलर से नजदीकी संघर्ष में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। टेलर के सेमीफाइनल में हारने से पिंकी की रेपेचेज़ में उतरने की उम्मीदें टूट गयीं। 62 किग्रा में रेशमा माने को प्री क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की इलोना प्रोकोपेवन्यूक से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। यूक्रेन की पहलवान को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ रेशमा बाहर हो गयीं।

    65 किग्रा में निशा को क्वालिफिकेशन में अमेरिका की माया नेलसन ने 11-3 से पराजित किया। नेलसन फिर क्वार्टरफाइनल में हार गयीं जिससे निशा की उम्मीदें टूट गयीं। इससे पहले कल 55 किग्रा में रानी राणा, 59 किग्रा में पूजा, 68 किग्रा में सुमन और 76 किग्रा में पूजा हार कर बाहर हो गयी थीं।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया ट्रोलिंग की चिंता नहीं करतीं
    Next Article आयोग ने उठाया बड़ा कदम : अब सिविल सेवा परीक्षा में फेल हुए उम्मीदवारों को भी मिल सकते हैं मौके

    Related Posts

    खेल

    ICC ने तोड़ी चुप्पी, ओडीआई रैंकिंग से विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम गायब होने पर दी सफाई…

    August 20, 2025
    खेल

    रांची में 22 अगस्त से होगी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, 1100 पहलवान दिखाएंगे दम

    August 19, 2025
    खेल

    एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान… जानें डिटेस्ल

    August 19, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 21 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 21, 2025

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.