Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब राजनीतिक दल ट्विटर पर नहीं दे सकेंगे विज्ञापन, सीईओ बोले- करोड़ों जिंदगियों पर पड़ता है असर, नई पॉलिसी 22 नवंबर से होगा लागू
    जोहार ब्रेकिंग

    अब राजनीतिक दल ट्विटर पर नहीं दे सकेंगे विज्ञापन, सीईओ बोले- करोड़ों जिंदगियों पर पड़ता है असर, नई पॉलिसी 22 नवंबर से होगा लागू

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : माइक्रोब्लोगिंग साइट ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब दुनियाभर के यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर पॉलिटिकल एड नहीं देख पाएंगे। वहीं, ट्विटर की नई पॉलिसी 22 नवंबर से लागू हो जाएगी। कंपनी के मुख्य अधिकारी जैक डॉर्सी ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर इस जानकारी को पोस्ट किया है। इसके अलावा डॉर्सी ने विज्ञापन पर बैन लगाने को लेकर कई कारण भी बताएं हैं।
    जैक ने अपने ट्विट में कहा है कि हमने ग्लोबल स्तर पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगाई है। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारा मानना है कि इन विज्ञापनों के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाने चाहिए बल्कि इन्हें खरीदा भी नहीं जाना चाहिए।
    जैक ने कहा है कि एक राजनीतिक विज्ञापन या मैसेज लोगों तक जब पहुंचता है, जब उस अकाउंट को फॉलो किया जाता है। इसके साथ ही रिट्विट करने से भी रीच बढ़ती है। हमारा मानना है कि इस फैसले से पैसों का समझौता नहीं किया जा सकता है।
    आज के समय में इंटरनेट विज्ञापन देने वालों के लिए एक ताकतवर प्लेटफॉर्म बन गया है, लेकिन यह राजनीति के लिए घातक साबित हो सकता है। जैक का मानना है कि राजनीतिक विज्ञापनों से वोट को प्रभावित किया जाता है, जिससे करोड़ों लोगों की जिंदगियां प्रभावित होती हैं।
    ट्विटर 15 नवंबर को अपनी नई पॉलिसी पेश करेगा, जिसमें कुछ अपवाद होंगे। लोग वोटर की रजिस्ट्रेशन के लिए विज्ञापन दे सकेंगे। इसके साथ ट्विटर 22 नवंबर को भी नया नियम लागू करेगा, जिससे विज्ञापन देने वालों को नया नोटिस पीरियड मिलेगा। वहीं, जैक ने कहा है कि यह अभिव्यक्ति की बात नहीं है। यहां पैसा देकर राजनीतिक भाषण को आगे बढ़ाने से लोगों पर बहुत असर होता है। उन्होंने आगे कहा है कि अब तक इसके लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था भी तैयार नहीं हुई है।
    भारत इस समय पॉलिटिकल विज्ञापनों से निपटने के मुद्दे से जूझ रहा है। इससे पहले भी भारत सरकार ने इन विज्ञापनों को लेकर नियम बनाने के लिए कहा था। आपको बता दें कि जैक को ट्विटर पर विज्ञापन पर रोक लगाने को लेकर बहुत सर्मथन मिला है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व पर राजधानी सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 15 हजार अतिरिक्त बलों की तैनाती
    Next Article खूंटी : समीक्षा बैठक में डीडीसी बोले, समन्वय बनाकर काम करें शिक्षाकर्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    Latest Posts

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026

    हजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.