Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 10:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सिमडेगा : व्यवसायी से लूटकांड मामले में हथियार सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई रकम बरामद  
    झारखंड

    सिमडेगा : व्यवसायी से लूटकांड मामले में हथियार सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई रकम बरामद  

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: एक दिन पहले लाह महुआ व्यवसायी से हाट बाजार में लूटपाट की घटना हुई थी. सिमडेगा पुलिस ने घटना के महज 5 घंटों के भीतर ही तत्परता से कार्रवाई करते हुए 3 लुटेरों को धर दबोचा है. सिमडेगा के जलडेगा हाट बाजार के समीप हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने तीन लुटेरों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है. विदित हो कि रविवार को जलडेगा बाजार के पास दिन दहाड़े तीन हथियारबंद तीन नकाबपोश लुटेरों ने दीपक साहु नाम के लाह महुआ व्यवसायी से करीब डेढ़ लाख रूपए लूट लिए थे.

    घटना के बाद एसपी सौरभ ने त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ डेविड ए डोडराय के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिसमें सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार, जलडेगा थाना प्रभारी फिलिप मिंज, एसआई अरूनिश रौशन, अंजन मंडल, प्रदीप खलखो और मनीष कुमार राय सहित अन्य शामिल थे. पुलिस ने रणनीति के तहत घटनास्थल के सीमावर्ती क्षेत्र की नाकाबंदी करते हुए छापामारी शुरू की. पुलिस की इस तत्परता से बड़ी सफलता हाथ लगी और घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने तीनों लुटेरों को एक-एक कर धर दबोचा.

    लूटी गई रकम बरामद: 

    सिमडेगा एसपी सौरभ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की रकम के अलावा अलग से 48000 रूपए भी बरामद किए गए हैं. साथ ही पुलिस को गिरफ्तार लुटेरों के पास से 9 एमएम का एक लोडेड पिस्टल, एक लोडेड सिक्सर, एक लोडेड देशी कट्टा, दस जिंदा कारतूस सहित इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैग और मोबाइल मिले हैं. वहीं एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों में थाॅमस का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी : हजरतगंज में लगी भीषण आग में दो लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश
    Next Article शिक्षक दिवस 2022 : डॉ. राधाकृष्णन की बातें जो बदल देंगी आपकी किस्मत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025
    झारखंड

    झारखंड में फिर लौट रहा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    August 26, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025

    झारखंड में फिर लौट रहा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    August 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 26, 2025

    रवि योग, भौम जया सिद्ध योग, लक्ष्मी योग के संयोग में मनेगा तीज व्रत

    August 26, 2025

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.