Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 4:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बड़कागांव में एक समुदाय की युवती के द्वारा दूसरी समुदाय के युवकों को राखी बंधवाने को लेकर विवाद, विरोध-प्रदर्शन शुरू
    झारखंड

    बड़कागांव में एक समुदाय की युवती के द्वारा दूसरी समुदाय के युवकों को राखी बंधवाने को लेकर विवाद, विरोध-प्रदर्शन शुरू

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव में एक समुदाय की युवती के द्वारा दूसरी समुदाय के युवकों को राखी बंधवाने को लेकर विवाद हो गया। वहां विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया, बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद का पुतला फूंका गया। बताया जा रहा आक्रोश तब बढ़ा जब सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवती और उसकी मां कह रही हैं कि विधायक अंबा प्रसाद के दबाव में उन्होंने राखी बांधी और दूसरे समुदाय के युवकों के पांव छुए। वीडियो में युवती कह रही है कि विधायक बोलीं, तुम लोग यहां गिने-चुने हो। दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मिलकर रहो। कितने दिन प्रशासन तुम्हारे साथ रहेगा। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस विधायक सामाजिक सौहार्द का स्वांग कर रही हैं। नाबालिग के साथ अभ्रदता करने वालों को बचा रही हैं। यह तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है।

    ज्ञात हो कि रविवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल बड़कागांव के सिरमा पीड़ित से मिलने गए थे। इस दौरान विधायक अंबा भी पीड़ित के घर मिलने पहुंच गईं। भाजपा विधायक के जाते ही कांग्रेस विधायक ने परिजनों से बातचीत की और इसी क्रम में धमकाते हुए केस मैनेज करने और मेल-जोल बढ़ाने की बात कही। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होते ही विधायक अंबा प्रसाद ट्रोल हो गईं। गौरतलब है कि गांव में बसे इस परिवार को पिछले कुछ दिनों से धमकी दी जा रही है। दूसरे समुदाय ने धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पहली समुदाय की युवती से उठक-बैठक कराई थी। दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

    जबरन राखी बंधवाने की खबर फैलते ही सोमवार को भाजपा समेत कई हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और बड़कागांव मुख्य चौक पर विधायक का पूतला फूंका। इससे पूर्व विधायक का शव यात्रा भी निकाला गया। भाजपा की ओर से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक ने दबाव देकर पीड़िता एवं उसके परिजनों से राखी बंधवा कर एक समुदाय का अपमान किया है। पुतला दहन में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री अमित साहा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा समेत दर्जनों लोग मौके पर उपस्थित थे।

    पीड़िता को लेकर सिरमा में कांग्रेस का आयोजित शांति मार्च विवाद को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। प्रखंड कांग्रेस ने पीड़िता को अज्ञात स्थान पर ले जाने का आरोप भाजपा पर लगाया है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने कहा, विधायक अंबा प्रसाद द्वारा रविवार को सिरमा गांव पहुंचकर क्षेत्र में शांति बहाल करने की मंशा को लेकर पीड़िता एवं परिजनों से दूसरे समुदाय के युवकों के हाथों में राखी बंधवाई गई थी। शांति माहौल बनाकर एक दूसरे को सहयोग करने की अपील की गई थी। समाज के लोगों ने सहमति दी थी और सोमवार को सिरमा में शांति मार्च निकालने का कार्यक्रम तय किया गया था। परंतु भाजपा के लोग पीड़िता और उसकी मां को गांव से अन्यत्र जगह पर ले गए जिसके कारण शांति मार्च कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमकाः एकतरफा प्यार में लड़की की हत्या की कोशिश
    Next Article झारखंड सरकार और यूके गवर्नमेंट के बीच एमओयू

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर जिला प्रशासन ने निर्धारित की चूड़ा, पेड़ा और ईलायची दाना की कीमतें

    July 3, 2025
    गढ़वा

    झारखंड सरकार के मंत्री ने किया खुलासा, कहा – पुलिस पिकेट हटा कर देखें उग्रवाद है या नहीं

    July 3, 2025
    क्राइम

    बंद पड़ी कंपनी में चोरी करते पकड़ा गया पूर्व चौकीदार, मालिक ने दबोचा

    July 3, 2025
    Latest Posts

    दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन

    July 3, 2025

    देवघर जिला प्रशासन ने निर्धारित की चूड़ा, पेड़ा और ईलायची दाना की कीमतें

    July 3, 2025

    डिप्टी CM की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

    July 3, 2025

    झारखंड सरकार के मंत्री ने किया खुलासा, कहा – पुलिस पिकेट हटा कर देखें उग्रवाद है या नहीं

    July 3, 2025

    बंद पड़ी कंपनी में चोरी करते पकड़ा गया पूर्व चौकीदार, मालिक ने दबोचा

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.