Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 5:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार: सिवान में सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा, बाबा महेंदरनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ में तीन की मौत, कई घायल
    बिहार

    बिहार: सिवान में सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा, बाबा महेंदरनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ में तीन की मौत, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिवान। सिवान में सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। जिले में पहली सोमवारी को दर्शन के दौरान मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा सिवान के सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेंदरनाथ मंदिर में हुआ है। खबर के मुताबिक पहली सोमवार को जलाभिषेक के लिए बाबा महेंदरनाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। शिवालय प्रांगण में अत्यधिक भीड़ के कारण कतारबद्ध दो महिलाओं के साथ एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई।

    मृतका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव निवासी दिलीप बैठा की पत्नी सोहागमती देवी बताई जाती हैं। जबकि दूसरा मृतक महिला की पहचान लीलावती देवी के रूप में हुई है, जबकि मरने वाले तीसरे व्यक्ति की पहचान देवरिया के सुंदरपुर निवासी निकेश के रूप में हुई है। जलाभिषेक के दौरान हुए हादसे के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति हो गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में अजोरिया देवी पति दीनानाथ यादव प्रतापपुर निवासी, शिव कुमारी देवी पति जनक देवी भगत घर शाहबाजपुर थाना हुसैनगंज समेत अन्य शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली सोमवार को बाबा महेंदरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचें थे। ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है, इसलिए यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। भक्तों की भीड़ ज्यादा होने के वजह जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रांगण में काफी लंबी लाइन लगी थी। जल चढ़ाने के दौरान काफी भीड़ होने की वजह मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई।तीन लोगों की मौत के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ की स्तिथि पैदा हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभालने की कोशिश में लग गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रण कर रही है। बताया जाता है कि फिलहाल मंदिर क स्थिति सामान्य है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड विधानसभा में चल रहा मतदान, भाजपा विधायक अनंत ओझा ने डाला पहला वोट
    Next Article एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने नामांकन दाखिल किया

    Related Posts

    बिहार

    बिहार की महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां ने दिया इस्तीफ़ा

    November 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    शिक्षा विभाग ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व डीईओ मिथिलेश कुमार को दी क्लिनचिट

    November 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    मोतिहारी में VIP प्रखंड अध्यक्ष की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी

    November 21, 2025
    Latest Posts

    बक्सीडीह रोड पर फ्लैट में लगी आ’ग, दमकल ने पाया काबू

    November 21, 2025

    कोडरमा में पिकनिक और वाटर एडवेंचर का आनंद, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना मुख्य आकर्षण

    November 21, 2025

    रांची में पार्किंग और ऑटो स्टैंड की नई व्यवस्था, निगम ने जारी की पूरी सूची

    November 21, 2025

    सोमेश चंद्र सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- क्षेत्र का विकास प्राथमिकता

    November 21, 2025

    दुबई एयर शो में भारत का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.