Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 12:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त, अधिसूचना जारी
    बिहार

    मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त, अधिसूचना जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। मोकामा के बाहुबली आरजेडी विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। अनंत सिंह के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के फैसले की कॉपी विधानसभा कार्यालय को मिलने के बाद गुरुवार को उनकी विधायकी समाप्त की गई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। अब सदन में आरजेडी विधायकों की संख्या 80 से घटकर 79 हो गई है।

    अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मोकामा की सीट को रिक्त कर दिया गया है। अनंत सिंह ने इस सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जेल में रहते हुए जीत गए थे। अनंत सिंह पर बाढ़ थाना में कांड संख्या 389/19 दर्ज किया गया था। आरजेडी विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया था। कोर्ट के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है।

    16 अगस्त 2019 को विधायक अनंत सिंह के घर (लदमा) में पुलिस ने छापेमारी की थी। घर से पुलिस ने एके-47, 7.62 एमएम की 26 गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। बाढ़ की तात्कातलीन एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में आरजेडी विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी। यहां से हथियार बरामद हुए थे।

    इस मामले में आरजेडी विधायक अनंत सिंह और सुनील राम के खिलाफ चार नवंबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था। आरोप पत्र आईपीसी की धारा 414, आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-ए), 25 (1-एए), 25 (1-बी), सी, 27 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दाखिल किया गया था। इसी मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है. वहीं उनके नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांवड़ यात्रा पर कट्टरपंथियों के हमले का खतरा, यूपी, मप्र समेत इन राज्यों के लिए गृह मंत्रालय का अलर्ट
    Next Article आरएसएस से पीएफआई की तुलना करना महंगा पड़ा पटना एसएसपी को, पुलिस मुख्यालय ने 48 घंटे में मांगा जवाब

    Related Posts

    बिहार

    बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, यात्रा होगी और सुविधाजनक

    July 13, 2025
    बिहार

    बिहार को बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से हावड़ा तक हाई-स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट में पटना भी शामिल

    July 13, 2025
    क्राइम

    नशे में धुत पिता ने संतान की ली जान, रोजगार की तलाश में आया था पटना

    July 13, 2025
    Latest Posts

    राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उज्जवल निकम की पहली प्रतिक्रिया, देखें VIDEO

    July 13, 2025

    अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन बसों की टक्कर, 10 से अधिक लोग घायल

    July 13, 2025

    बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, यात्रा होगी और सुविधाजनक

    July 13, 2025

    सावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 13, 2025

    24 दिन बाद झाड़ियों में फंसा मिला DPS शिक्षक माइकल घोष की बॉ’डी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.