Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजरीबाग : विधायक ने कुम्हारटोली और खीरगांव मुक्तिधाम में विधायक निधि की करीब 20 लाख की योजनाओं की रखी आधारशिला
    झारखंड

    हजरीबाग : विधायक ने कुम्हारटोली और खीरगांव मुक्तिधाम में विधायक निधि की करीब 20 लाख की योजनाओं की रखी आधारशिला

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • कहा जल्द विधायक निधि की राशि से चमन होगा मुक्तिधाम परिसर, कुम्हारटोली संकट मोचन मंदिर और कटारी बाबा के समक्ष बनेगा शेड

    हजरीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 29 स्थित कुम्हारटोली और खीरगांव स्थित मुक्तिधाम परिसर में विधायक निधि की राशि करीब 20 लाख के विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान सर्वप्रथम विधायक श्री जायसवाल ने कुम्हारटोली स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात यहां हनुमान मंदिर के निकट विधायक निधि की राशि 12 लाख 50 हज़ार रुपए की लागत से शेड और आश्रम रोड स्थित कटारी बाबा के निकट विधायक निधि की राशि 2 लाख 40 हज़ार रुपए की लागत से शेड निर्माण कार्य का शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। यहां से विधायक श्री जायसवाल खिरगांव अवस्थित मुक्तिधाम परिसर पहुंचे जहां काली मंदिर के समक्ष विधायक निधि की राशि 50 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक व शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान यहां बाबा भूतनाथ मंडली न्यास के पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कुम्हारटोली में भी स्थानीय लोगों ने विधायक श्री जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।

    मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि शहर के खिरगांव स्थित मुक्तिधाम परिसर अवस्थित मां काली मंदिर शक्ति और भक्ति का केंद्र है। यहां आगामी 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मां काली पूजा का वृहत आयोजन किया जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को यहां परिसर में कीचड़ का सामना करना पड़ता था और अनेक परेशानियां होती थी। श्रद्धालुओं के हित में मंदिर परिसर में विधायक निधि की राशि से पेवर ब्लॉक बिछाए जाने और शेड बनने के पश्चात परिसर चमन हो जाएगा और लोगों को यहां विचरण करने में आसानी होगी। इसके अलावे कुम्हारटोली संकट मोचन हनुमान मंदिर के समक्ष और कटारी बाबा के समक्ष शेड के निर्माण होने से स्थानीय लोगों को छोटे- मोटे सामाजिक कार्य, सामाजिक बैठक साथ- साथ राहगीरों को भी सहूलियत होगी।

    मौके पर विशेषरुप से बाबा भूतनाथ मंडली न्यास के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष मनोज नारायण भगत, कुम्हारटोली शेड निर्माण कमेटी के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, समाजसेवी नारायण गुप्ता, इंदर चंद्र जायसवाल, अनिल कुमार सिन्हा, राजेंद्र बाबू, राजकुमार सोनी, राजू गोप, बलदेव राम, अरुण कुमार, सुमित सहाय, संजय सिंह, कौशल सिंह, विवेक, भुनेश्वर, अनिल यादव, नवीन जी, महेंद्र राम बिहारी, शिवपाल यादव, पीयूष राणा, भोला मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद पत्थर खदान से नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, पुलिस कर रही है जांच
    Next Article रांची : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.