Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 1:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, तारीफ में बोले- उनकी उम्मीदवारी को सभी वर्गों ने सराहा
    देश

    द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, तारीफ में बोले- उनकी उम्मीदवारी को सभी वर्गों ने सराहा

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंगलवार को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जाने के बाद वह पहली बार दिल्ली आई हैं। राष्ट्रपति चुनावों में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

    उनसे मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैंने आज द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में समर्थन मिला है। भारत के विकास के लिए उनका विजन और देश की जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ बेजोड़ है।

    द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली पहुंचने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी के सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश बिधूड़ी सहित दिल्ली बीजेपी के कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन संबंधी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावक होंगे।

    प्रह्लाद जोशी के घर पर नामांकन के लिए तैयार हो रहे हैं दस्तावेज
    केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं। बीजद ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है।

    राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ऐलान, सभी अनुबंधकर्मी होंगे स्थाई, सरकार बना रही नियमावली
    Next Article बोकारो : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास

    Related Posts

    देश

    राजस्थान के दौसा में खाटू श्यामजी से लौटते श्रद्धालुओं का भीषण हादसा, 11 की मौ’त…

    August 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    स्वतंत्रता दिवस से पहले उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

    August 13, 2025
    देश

    सुप्रीम कोर्ट से ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को झटका, जमानत याचिका रद्द

    August 13, 2025
    Latest Posts

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025

    जमशेदपुर के मानव घोष 15 अगस्त को लाल किले पर करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व…

    August 13, 2025

    साहिल ह’त्या कांड : जेल जाने से पूर्व असलम ने दिया बयान, कहा – रांची पुलिस CBI से जांच करा लें

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.