Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ऐलान, सभी अनुबंधकर्मी होंगे स्थाई, सरकार बना रही नियमावली
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ऐलान, सभी अनुबंधकर्मी होंगे स्थाई, सरकार बना रही नियमावली

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार में बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि सभी अनुबंधकर्मियों को नियमित करने पर सरकार ने योजना तैयार की है। नियमित करने को लेकर सरकार नियमावली बना रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राज्य के अधिकारी अनुबंधकर्मियों पर जब मन चाहे वहां ट्रांसफर पोस्टिंग कर देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा सभी को नियमित करने पर सरकार ने नियमावली बनाने का निर्देश दिया है।

    सीएम हेमंत सोरेन लातेहार के खेल मैदान में बिरसा किसान सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। करीब 40 मिनट के संबोधन में सीएम ने कई बिंदुओं पर बात रखी। पीएम ने अनुबंध कर्मियों को नियमित करने के अलावा सबसे बड़ी बात कही कि झारखंड के अधिकारी गड़बड़ हैं उन्हें स्थानीय भाषा जानने की जरूरत है। यहां की जनता उन्हें स्थानीय भाषा सिखाएगी। अग्निपथ योजना पर टिप्पणी करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अग्निवीर के माध्यम से देश को आग में झोंकने की योजना तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसानों को सरकार सम्मान दे रही है।

    मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों को सम्मान देने के लिए है। उन्होंने किसानों से किए हुए वादे को पूरा करेंगे. 10 लाख बिरसा किसानों को सम्मान दिया जा रहा है। हुंकार भरने का समय पलामू प्रमंडल को दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक चार लाख किसानों के ऋण माफ किया गया है. प्रत्येक वर्ष 23 जून को बिरसा कृषि सम्मान समारोह आयोजित होगा. राज्य में 58 लाख किसान परिवार हैं। जल्द ही बिरसा किसान सम्मान कार्ड जारी होगा, जिसमें किसानों का सम्पूर्ण डाटा होगा। उन्होंने कहा कि नेतरहाट में चाय का बगान लगेगा, इसकी संभावना तलाशी जा रही है। मंत्री जोबा मांझी ने अधिकारियों से अपील है कि योग्य लाभुकों तक लाभ पहुंचाएं। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि ऋण लें लेकिन उसे समय पर चुकता करें, कृषि को आगे बढ़ाएं।

    बिरसा कृषि सम्मान समारोह में पलामू प्रमंडल के 52043 किसानों के बीच 336 करोड़ रुपये का केसीसी वितरण किया गया। लातेहार में 23204, पलामू में 18500 जबकि गढ़वा में 10339 किसानों के बीच केसीसी का वितरण किया गया। पलामू प्रमंडल की 80 प्रतिशत के करीब आबादी कृषि पर निर्भर है। इए आयोजन के माध्यम से किसानों को टारगेट किया गया। इस दौरान विधायक बैजनाथ राम, रामचन्द्र सिंह, सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव अबु बकर सिद्दकी, कमिश्नर जटाशंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, पलामू, गढ़वा और लातेहार के डीसी मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया : संजय सेठ
    Next Article द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, तारीफ में बोले- उनकी उम्मीदवारी को सभी वर्गों ने सराहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.