Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»22 अक्तूबर को बैंकों में रहेगी हड़ताल, कर्मचारी संगठनों ने की घोषणा
    बिजनेस

    22 अक्तूबर को बैंकों में रहेगी हड़ताल, कर्मचारी संगठनों ने की घोषणा

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : बैंक कर्मचारीयों के दो बड़े संगठनों ने आगामी 22 अक्तूबर (मंगलवार) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। कर्मचारी संगठनों की इस घोषणा से त्योहरी सीजन में बैंकिग कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं।
    ऑल इंडिया बैंक इंप्लाई यूनियन (एआईबीईए) और बैंक इंप्लाई फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हड़ताल बुलाई है। बैंकों के प्रस्तावित विलय और जमा पर गिरती ब्याज दरों का विरोध करने के लिए यह हड़ताल होगी। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उनके यहां पर इस हड़ताल का असर देखने को नहीं मिलेगा।
    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सिंडिकेट बैंक में हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। बैंकों ने इस बारे में ग्राहकों से कहा है कि वो अपने जरूरी बैंकिंग कार्य सोमवार को ही निपटा लें।
    बैंकों के सात यूनियन इस हड़ताल में हिस्सा नहीं लेंगे। इन सात संगठनों में से तीन कर्मचारी और चार अधिकारियों के संगठन हैं। पिछली बार बैंक कर्मचारियों ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन फिर इसको वापस ले लिया था।
    ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के अधिकारियों समेत अन्य बैंक कर्मचारियों के संगठन के प्रतिनिधियों ने वित्त सचिव से मुलाकात की थी। इस बैठक में बैंकों के विलय की प्रक्रिया, वेतन संशोधन समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।

    वित्त सचिव ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया और एक कमेटी बनाने का आश्वसन दिया जो सभी महत्वपूर्ण मसलों पर विचार करेगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि वित्त सचिव ने पूर्वनिर्धारित बैंक हड़ताल को स्थगित करने की अपील की।

    हड़ताल की वजह से लोगों को चार दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ता। दो दिन बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों की हड़ताल और दो दिन शनिवार और रविवार के अवकाश की वजह से बैंक चार दिन बंद रहते। बैंकों की विलय प्रक्रिया के खिलाफ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने कहा था कि हम सरकार के विलय के कदमों का विरोध करते हैं।
    बैंक बंद रहने से एटीएम से धन निकासी भी प्रभावित हो सकती है। एटीएम में दो दिन के लिए रिजर्व कैश होता है, लेकिन इसके बाद नकद निकासी में परेशानी आ सकती है। इसी तरह, चेक क्लीयर होने में भी समय लग सकता हैं।

    #Business news #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएफएसएसएआई अध्ययन में खुलासा : पैकेज्ड दूध के 37.7 फीसदी नमूने गुणवत्ता जांच में फेल, 7% दूध पीने लायक नहीं
    Next Article आज 19 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत के उद्योगपतियों को दिन-रात गाली देने वाले राहुल गांधी अचानक एक विदेशी कारोबारी के आगे नतमस्तक क्यों हो गए? : बाबूलाल मरांडी

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.