Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पूर्णिया : तिलक से लौट रही लोगों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में गिरी, नौ लोगों की मौत
    बिहार

    पूर्णिया : तिलक से लौट रही लोगों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में गिरी, नौ लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों को जिंदा निकाला लिया गया है. घटना पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास की है. घटना के बाबत बायसी एसडीएम कुमारी तौसी ने बताया हादसे का शिकार हुए सभी लोग तिलक चढ़ाने के बाद रात को ही खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव वापस किशनगंज जिला के नूनिया गांव जा रहे थे. इसी दौरान ये भीषण सड़क हादसा हुआ.

    बताया जा रहा है कि  अचानक लोगों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में गिर गई जिसमें से अब तक नौ लोगों का शव बरामद किया गया है. जबकि दो लोग जिंदा निकाले गए हैं. पुलिस और राहत व बचाव टीम मौके पर मौजूद है. शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद चल रही है. कन्जिया के मुखिया समरेंद्र घोष ने बताया कि रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच की ये घटना है. अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी भरे गड्ढे में गिर गई. हादसा तीखा मोड़ होने और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के कारण हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस भी पहुंच गई है और शवों को एंबुलेंस में रखा जा रहा है.

    Accident Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article भारत ने फीफा नेशंस कप-2022 के लिए क्वॉलीफाई कर इतिहास रचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.